Bank Holidays August 2022: अभी ज्यादातर लोगों के बीच इस बात कन्फ्यूजन है कि बैंक रक्षाबंधन के लिए कब बंद है। कुछ शहरों में रक्षाबंधन आज गुरुवार 11 अगस्त को मनाया जा रहा है। जबकि, कुछ शहरों में रक्षाबंधन 12 अगस्त शुक्रवार को मनाया जा रहा है। दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और मुंबई समेत शीर्ष महानगरों में रक्षाबंधन के दिन यानी आज गुरुवार और कल शुक्रवार को बैंक खुले रहेंगे। यहां रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं होती। हालांकि, कुछ छोटे शहरों में बैंक जरूर बंद रहते हैं।
