Get App

विदेशी वकील और लॉ फर्म अब भारत में कर सकेंगे प्रैक्टिस, लंबे इनकार के बाद Bar Council ने दी मंजूरी

विदेशी वकील और विदेशी कानूनी फर्म अब यहां भी लॉ प्रैक्टिस कर सकेंगी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) इस बात के लिए राजी हो गया है। वकीलों की संवैधानिक बॉडी बीसीआई ने देश में इनके रजिस्ट्रेशन के नियमों को जारी कर दिया है। Bar Council of India के इस फैसले के बाद अब विदेशी वकील और लॉ फर्म यहां इंटरनेशनल लॉ और इंटरनेशनल ऑर्बिट्रेशन से जुड़े मामले देख सकेंगे

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 15, 2023 पर 1:11 PM
विदेशी वकील और लॉ फर्म अब भारत में कर सकेंगे प्रैक्टिस, लंबे इनकार के बाद Bar Council ने दी मंजूरी
Bar Council of India ने विदेशी वकीलों और विदेशी लॉ फर्मों को भारत में कानूनी मामले लेने की अनुमति दे दी है। हालांकि पहले यह इसके खिलाफ थी। (File Photo)

विदेशी वकील और विदेशी कानूनी फर्म अब यहां भी लॉ प्रैक्टिस कर सकेंगी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) इस बात के लिए राजी हो गया है। वकीलों की संवैधानिक बॉडी बीसीआई ने देश में इनके रजिस्ट्रेशन के नियमों को जारी कर दिया है। Bar Council of India के इस फैसले के बाद अब विदेशी वकील और लॉ फर्म यहां इंटरनेशनल लॉ और इंटरनेशनल ऑर्बिट्रेशन से जुड़े मामले देख सकेंगे। बीसीआई की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ये नियम अदला-बदली के सिद्धांत (Principle of Reciprocity) पर आधारित हैं।

भारतीय वकीलों को भी होगा फायदा

बार काउंसिल ने नोटिफिकेशन में कहा कि विदेशी कानून की प्रैक्टिस के साथ-साथ नॉन-लिटिजस मैटर्स में इंटरनेशनल लीगल इश्यूज और इंटरनेशनल ऑर्बिट्रेशन से जुड़े मामलों में विदेशी वकीलों को भारत में लॉ प्रैक्टिस की मंजूरी है। बीसीआई के मुताबिक इससे भारत में कानूनी पेशे को मजबूती मिलेगी और यह भारतीय वकीलों के लिए भी फायदेमंद होगा। बीसीआई का दावा है कि इस फैसले से भारत में लॉ प्रैक्टिस पर असर नहीं पड़ेगा क्योंकि इसे पूरी तरह से नियमों के दायरे में लागू किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें