Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु में टेक कंपनी के MD और CEO की हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार

एक अधिकारी ने बताया कि इन तीनों की पहचान मुख्य आरोपी शबरीश उर्फ फेलिक्स (27), विनय रेड्डी (23) और Bengaluru Double Murder Case: संतोष उर्फ संथु (26) के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एयरॉनिक्स के ऑफिस में घुस गए थे और प्राइवेट लिमिटेड के MD फणींद्र सुब्रमण्या तथा CEO वीनू कुमार की हत्या कर दी थी। घटना के समय कई अन्य कर्मचारी कार्यालय में मौजूद थे।

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 3:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bengaluru Double Murder Case: पुलिस ने बताया कि हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया

Bengaluru Double Murder Case: बेंगलुरु पुलिस ने 11 जुलाई को हुए डबल मर्डर मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जहां एक पूर्व कर्मचारी ने एक टेक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि अमृतहल्ली पुलिस ने इंटरनेट ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर एयरॉनिक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के CEO और MD की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि इन तीनों की पहचान मुख्य आरोपी शबरीश उर्फ फेलिक्स (27), विनय रेड्डी (23) और संतोष उर्फ संथु (26) के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एयरॉनिक्स के ऑफिस में घुस गए थे और प्राइवेट लिमिटेड के MD फणींद्र सुब्रमण्या तथा CEO वीनू कुमार की हत्या कर दी थी। घटना के समय कई अन्य कर्मचारी कार्यालय में मौजूद थे।


आरोपियों के भागने के बाद कर्मचारी घायलों को अस्पताल ले गए, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। हत्या का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस को संदेह है कि व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता के कारण इस क्रूर अपराध को अंजाम दिया गया।

ये भी पढ़ें- Bengaluru Murder: तलवार लेकर कंपनी में घुसा पूर्व कर्मचारी, CEO और MD को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

फेलिक्स कंपनी का पूर्व कर्मचारी था जिसने हाल ही में इस्तीफा देने के बाद अपना खुद का एक कारोबार शुरू किया था। फेलिक्स ने अपनी खुद की कंपनी शुरू करने के लिए नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद ही अन्य जानकारी मिल पाएंगी। आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पहले दो टीमें गठित की गई थीं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।