Get App

महालक्ष्मी मर्डर केस में पेड़ से लटकी मिली कातिल की लाश, सुसाइड नोट में हत्या की बात कबूली

Bengaluru Mahalakshmi Murder Case: बेंगलुरु में महालक्ष्मी के 59 टुकड़े काटकर हत्या करने वाले आरोपी अब इस दुनिया में नहीं रहा। संदिग्ध आरोपी मुक्ति रंजन रे की लाश ओडिशा में पेड़ से लटकी मिली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पहले ही की जा चुकी थी। लेकिन आरोपी कत्ल करने के बाद से फरार चल रहा था। बेंगलुरु पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2024 पर 8:53 AM
महालक्ष्मी मर्डर केस में पेड़ से लटकी मिली कातिल की लाश, सुसाइड नोट में हत्या की बात कबूली
Bengaluru Mahalakshmi Murder Case: 29 साल की विवाहित महालक्ष्मी बेंगलुरु के व्यालिकावल में किराए के मकान में रहती थी।

बेंगलुरु में महालक्ष्मी मर्डर केस की गुत्थी अब उलझती जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुख्य संदिग्ध आरोपी मुक्ति रंजन रे की पहले ही पहचान कर ली गई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इस बीच अब एक नया मोड़ आ गया है। मुक्ति रंजन रॉय की लाश ओडिशा में पेड़ से लटकती मिली है। कहा जा रहा है कि संदिग्ध महालक्ष्मी की हत्या के बाद ओडिशा में छिपा हुई था। राय पर महालक्ष्मी की हत्या करने और उसके शव को 59 टुकड़ों में काटने का आरोप है।

30 साल का मुक्ति रंजन रे फरार चल रहा था। उसका शव ओडिशा के भद्रक जिले के धुसुरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक गांव में मिला है। कहा जा रहा है कि रे ने मंगलवार को कुलेपाड़ा कब्रिस्तान के पास सुबह स्कूटर पर लैपटॉप रखकर फांसी लगा ली है। पुलिस ने शव के पास से एक बैग, नोटबुक और स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रिपोर्ट के बाद लाश को परिवार को सौंप दिया है।

मिला सुसाइड नोट

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, ओडिशा के अतिरिक्त महानिदेशक कानून और व्यवस्था संजय कुमार (Sanjay Kumar) ने कहा कि पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें रे ने कथित तौर पर महालक्ष्मी की हत्या करने की बात कबूल की है। कुमार ने आगे बताया कि ओडिशा पुलिस ने पहले ही अप्राकृतिक मौत का मामला (unnatural death case) दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट के आधार पर बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि रे इस महालक्ष्मी हत्याकांड का आरोपी है। इसके पहले ही 29 साल की महालक्ष्मी की हत्या के मामले में कहा गया था कि रे ही मुख्य संदिग्ध आरोपी है। मृतक महिला बतौर सेल्सवूमेन (saleswoman) काम करती थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रे और महालक्ष्मी दोनों एक साथ काम करते थे। उन दोनों के बीच किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ते को लेकर खटपट चल रही थी। हालांकि, सूत्र ने उस व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें