Republic Day 2023: दिल्ली पुलिस ने 'भारत पर्व' के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, 31 जनवरी तक इन रास्तों पर जानें से बचें

Republic Day 2023: एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्ली गेट, हनुमान मंदिर (यमुना बाजार), छत्ता रेल चौक, शांति वन, टी-प्वाइंट सुभाष मार्ग और GPO (कश्मीरी गेट) से ट्रैफिक को मोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य रूट्स के लिए भी एडवाइजरी जारी किया गया है

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 12:31 PM
Story continues below Advertisement
Republic Day 2023: लाल किले पर 26 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले ‘भारत पर्व’ के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया गया है

Republic Day 2023: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने लाल किले पर 26 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले ‘भारत पर्व (Bharat Parva)’ के लिए सोमवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक दिल्ली गेट, हनुमान मंदिर (यमुना बाजार), छत्ता रेल चौक, शांति वन, टी-प्वाइंट सुभाष मार्ग और GPO (कश्मीरी गेट) से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘भारत पर्व’ के दौरान 15 अगस्त पार्क और माधव दास पार्क में खान पान और हस्तशिल्प के स्टॉल लगाए जाएंगे। एडवाइजरी में कहा गया है कि 15 अगस्त को पार्क, लाल किले पर भी आम जनता के लिए झांकी लगाई जाएगी और अति विशिष्ट लोगों का भी यहां आने का कार्यक्रम है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘26-31 जनवरी तक लाल किले पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले ‘भारत पर्व’ के मद्देनजर, ट्रैफिक डायवर्ट, नियम और प्रतिबंध लगाए जाएंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए एडवाइजरी देखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।’’


एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्ली गेट, हनुमान मंदिर (यमुना बाजार), छत्ता रेल चौक, शांति वन, टी-प्वाइंट सुभाष मार्ग और जीपीओ (कश्मीरी गेट) से ट्रैफिक को मोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य रूट्स के लिए भी एडवाइजरी जारी किया गया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी रेलवे स्टेशनों, ISBT और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भारी जाम मिलने की आशंका के मद्देजनर पर्याप्त समय के साथ बाहर निकलने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों को सड़कों पर भीड़ कम करने में मदद के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी है।

सोमवार को लगा था भारी जाम

गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास से पहले लगाए गए प्रतिबंधों के कारण सोमवार को यात्रियों को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर लंबे जाम में फंसना पड़ा। DND फ्लाईओवर और गाजीपुर सीमा सहित दिल्ली और उसके आसपास की प्रमुख सड़कें सुबह से लेकर दोपहर करीब दो बजे तक प्रभावित रहीं। इसके अलावा ITO, सरदार पटेल मार्ग, कश्मीरी गेट और चाणक्यपुरी समेत व्यस्त मार्गों पर भी भारी जाम रहा।

ये भी पढ़ें- US Shooting: कैलिफोर्निया में अंधाधुंध गोलीबारी की दो घटनाओं में 7 लोगों की मौत, पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए सोमवार को पूर्ण पूर्वाभ्यास के वास्ते व्यवस्थाओं और प्रतिबंधों पर एक एडवाइजरी जारी किया था। ऑफिस जाने वाले कई लोग ट्रैफिक डायवर्जन के मद्देनजर वैकल्पिक मार्गों से निकले लेकिन वहां भी ट्रैफिक प्रभावित था। जाम के कारण कई लोगों ने दिल्ली मेट्रो का विकल्प चुना।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।