Get App

BIHAR HOOCH TRAGEDY: बिहार में जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों की संख्या 53 हुई, 123 लोग गिरफ्तार

Bihar Hooch Tragedy: शराबबंदी वाले बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 53 हो गई है, जबकि 12 लोगों का अभी विभिन्‍न अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है

Akhileshअपडेटेड Dec 16, 2022 पर 12:02 PM
BIHAR HOOCH TRAGEDY: बिहार में जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों की संख्या 53 हुई, 123 लोग गिरफ्तार
BIHAR HOOCH TRAGEDY: मरने वालों की संख्‍या अभी बढ़ सकती है, क्‍योंकि 12 और लोगों का अभी विभिन्‍न अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है

BIHAR HOOCH TRAGEDY: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार (Bihar) के सारण जिले (Hooch Tragedy in Saran) में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 27 से बढ़कर शुक्रवार को 53 हो गई। सारण जिला मजिस्ट्रेट राजेश मीणा (Saran DM Rajesh Meena) ने बताया कि शुक्रवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 53 हो गई। सबसे ज्यादा 24 मौतें मसरख ब्लॉक से हुई हैं, जबकि बाकी 29 मौतें जिले के इसुआपुर, अमनौर और मढ़ौरा इलाकों से हुई हैं। गुरुवार को 25 और बीमार लोगों की मौत हो गई। इसमें 17 लोग मशरख, अमनौर और मढ़ौरा के ही नए इलाकों से है। मरने वालों तीन ऐसे लोग है जो खुद ही शराब बेच रहे थे।

SIT का गठन, अब तक 123 गिरफ्तार

रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों की संख्‍या अभी बढ़ सकती है, क्‍योंकि 12 और लोगों का अभी विभिन्‍न अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। कुछ लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई है। सारण के DM राजेश मीणा ने कहा कि अब तक 123 लोगों सहित चार आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। बिहार सरकार ने घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। टीम का नेतृत्व सोनपुर के ASP अंजनी कुमार करेंगे। टीम को जहरीली शराब कांड के सभी पहलुओं की जांच करने का निर्देश दिया गया है। सारण जिले के मसरकह थाने के SHO और चौकीदार को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आरोप-प्रत्यारोप जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें