Katra Bus Accident : वैष्णो देवी से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू कटरा से दिल्ली जा रही एक यात्री बस का एक्सीडेंट हो गया है। जम्मू के मंडा इलाके के पास यह बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

अपडेटेड Feb 22, 2025 पर 10:53 PM
Story continues below Advertisement
कटरा से दिल्ली जा रही एक यात्री बस का एक्सीडेंट हो गया है।

Katra Bus Accident: जम्मू कटरा से दिल्ली जा रही एक यात्री बस का एक्सीडेंट हो गया है। जम्मू के मंडा इलाके के पास यह बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

इस हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए जम्मू के एसएसपी ट्रैफिक फिस्सल कुरैशी ने बताया, "यह बस कटरा से जम्मू जा रही थी। इसमें 19 यात्री सवार थे। लगभग सभी को बचा लिया गया है। ड्राइवर अभी भी फंसा हुआ है और हम उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सभी यात्री स्थिर हैं।"

घायलों का इलाज जारी


जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को माता वैष्णो देवी मंदिर से लौट रही एक बस जम्मू के मांडा क्षेत्र में सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 16 यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना जम्मू बस स्टैंड से करीब आठ किलोमीटर दूर हुई। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा बस के चालक के नियंत्रण खो देने के कारण हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत सभी यात्रियों को बचा लिया गया और उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों का इलाज जारी है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 22, 2025 10:26 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।