Circle Rate Noida: दिल्ली से सटे नोएडा में अगदर आप जमीन खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो आपको कुछ ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है।
Circle Rate Noida: दिल्ली से सटे नोएडा में अगदर आप जमीन खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो आपको कुछ ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है।
दरअसल, गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने सोमवार देर शाम को जमीनों के सर्किल रेट (Circle Rate) की नई प्रस्तावित लिस्ट जारी कर दी है।
इस प्रस्तावित लिस्ट में कई सेक्टर की श्रेणी बदलकर सर्किल रेट में पांच से लेकर 20 फीसदी तक का इजाफा किया गया है। नई लिस्ट में मेट्रो, ग्रीन बेल्ट और एक्सप्रेस-वे के पास के जमीनों पर लोकेशन शुल्क का प्रस्ताव दिया गया है। अलग-अलग जमीन के लिए 12.5 फीसदी तक लोकेशन शुल्क देना पड़ सकता है।
प्रशासन द्वारा प्रस्तावित लिस्ट को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके साथ ही लोगों से इस लिस्ट में अपनी आपत्ति और सुझाव देने के लिए कहा गया है। अगर आपको इस प्रस्तावित लिस्ट में कोई आपत्ति है तो 16 अगस्त की शाम चार बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर किसी तरह का विरोध नहीं होता है तो इसे 19 अगस्त को नोटिफाई कर दिया जाएगा। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि जिले में मौजूदा सर्कल रेट 8 अगस्त 2019 को लागू किया गया था।
कोरोना संक्रमण के चलते 2020 में सर्कल रेट की लिस्ट पूरे राज्य में नहीं जारी की गई है। नोएडा विकास प्राधिकरण (NDA) द्वारा आवासीय भूखंड की A, B, C, कैटेगरी बनाई गई है। इसमें से कुछ सेक्टरों के लोकेशन में बदलाव किया गया है।
उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्र में भी नई दरें प्रस्तावित की गई हैं। उन्होंने बताया कि अथॉरिटी की दरों और सर्कल रेट के बीच काफी अंतर है। इस अंतर को खत्म करने के लिए नए सर्कल रेट की लिस्ट तैयार की गई है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।