Canada Immigration for Indians: कनाडा और भारत के बीच चल रहे राजनयिक विवाद के बीच कनाडा के इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने कहा कि कनाडा आने के इच्छुक भारतीयों का वीजा प्रोसेस फिलहाल स्लो रहेगा। कनाडा ने भारत में अपने डिप्लोमैट्स की संख्या को कम कर दी है जिसके कारण भारतीयो को कनाडा का वीजा लेने में दिक्कतें आ सकती है। डिप्लोमैट्स की संख्या कम होने से वीजा प्रोसेस स्लो रहने वाला है। भारत के साथ राजनयिक विवाद के बीच कनाडा ने भारत के चंडीगढ़, मुंबई और कर्नाटक में कॉन्सुलेट सर्विसेज पर रोक लगा दी है।
