कोई भी बीमारी आपके वक्त या पॉकेट का खयाल करके नहीं आती है। मंदी के इस दौर में अगर आपकी नौकरी चली जाती है और तब कोई बीमारी गले पड़ जाए तो मुश्किल और बढ़ जाती है।
ऐेसे मुश्किल वक्त में किसी के सामने हाथ पसारना ना पड़े इसलिए मेडिकल लोन कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है। CareCover 21 से 60 साल के लोगों के लिए प्रीअप्रूव्ड मेडिकल लोन की सुविधा दे रही है। इसके लिए सालाना 999 रुपए की फीस देनी होगी।
कैसे करें अप्लाई?
CareCover में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सिर्फ टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा। इसमें आपको अपनी बीमारी की डिटेल के साथ अस्पताल का नाम और कितने रकम की जरूरत है यह बताना होगा।
लोन एप्लिकेशन के लिए आपको पैन, आधार और बैंक स्टेटमेंट जैसी कुछ जरूरी दस्तावेज देने होंगे।
इसमें अगर आप 12 महीनों तक के लिए लोन लेते हैं तो आपको कोई ब्याज नहीं देना होगा। लेकिन यह इलाज CareCover से जुड़े अस्तपतालों में ही कराना होगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
