केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने लोकपाल के निर्देश पर शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के खिलाफ प्रारंभिक शिकायत दर्ज की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। महुआ मोइत्रा पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया है। निशिकांत दूबे ने लोकपाल के सामने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने महुआ मोइत्रा पर आर्थिक लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का भी आरोप लगाया है।
