Get App

8,000 सरकारी अधिकारियों को केंद्र का तोहफा, सरकार ने किया प्रमोशन

कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि सरकारी कर्मचारी को उसका प्रमोशन के बिना सेवा से रिटायर होने हुए देखना निराशाजनक था। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का इस तरह के निर्णय के लिए धन्यवाद

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2022 पर 3:45 PM
8,000 सरकारी अधिकारियों को केंद्र का तोहफा, सरकार ने किया प्रमोशन
8,000 सरकारी अधिकारियों को केंद्र का तोहफा

कार्मिक मंत्रालय की तरफ से तीन प्रमुख सचिवालय सेवाओं से जुड़े 8,000 सरकारी अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। इन अधिकारियों को प्रमोशन लेटर भी सौंपे गए हैं। केंद्रीय सचिवालय प्रशासनिक कामकाज की रीढ़ माने जाने वाली तीन प्रमुख सेवाओं- केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS), केंद्रीय सचिवालय आशुलिपिक सेवा (CSSS) और केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा (CSCS) में बड़े पैमाने पर प्रमोशन हुआ है।

कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "सरकारी कर्मचारी को उसका प्रमोशन के बिना सेवा से रिटायर होने हुए देखना निराशाजनक था। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का इस तरह के निर्णय के लिए धन्यवाद... DoPT ने CSS, CSSS और CSCS कैडर से 8,000 से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोट करने का आदेश दिया।"

इस से कदम केंद्रीय सचिवालय सेवा अधिकारी संघ की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरी होगी। संघ कर्मचारियों के प्रमोशन में देरी का विरोध कर रहा था। उनका दावा था कि इससे उन्हें गंभीर वित्तीय नुकसान हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें