Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 23, 2023 / 7:20 PM IST

Chandrayaan 3 Landing Highlights: चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद झूम उठा भारत, PM मोदी बोले- धरती का संकल्प चांद पर किया साकार

Chandrayaan 3 Landing Live: इसरो का चंद्रयान-3 आज सफलतापूर्वक चांद पर उतर गया है। चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरते ही भारत ने इतिहास रच द‍िया है। भारत साउथ पोल इलाके में पहुंचने वाला पहला, जबकि सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं। इसरो के इस मिशन की सफलता को लेकर पूरे देश में उत्साह है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देशभर के मंदिरों में पूजा अर्चना और मस्जिदों में दुआ मांगी जा रही थी

Chandrayaan 3 Landing Highlights: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर चुका है। इसरो ने चांद पर चंद्रयान-3 की 'सॉफ्ट लैंडिंग' करा दी है। इसके साथ ही भारत चांद की रहस्यमयी दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया है।

Chandrayaan 3 Landing Highlights: चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरते ही भारत ने इतिहास रच द‍िया है
Chandrayaan 3 Landing Highlights: चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरते ही भारत ने इतिहास रच द‍िया है
AUGUST 23, 2023 / 6:40 PM IST

Chandrayaan 3 Landing Live: 'हमने वास्तव में चांद को महसूस किया'

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसरो को उसके तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे पास लागत प्रभावी तरीकों से सफलता हासिल करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि जहां दुनिया चांद के बारे में कल्पना करती है, हमने वास्तव में चांद को महसूस किया है...दुनिया चांद के सपने देखती है, और हमने सपने को हकीकत में बदलते देखा है...आसमान कोई सीमा नहीं है।

    AUGUST 23, 2023 / 6:35 PM IST

    Chandrayaan 3 Landing Live: टाटा के चेयरमैन ने दी बधाई

    Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टीम इसरो को बधाई। यह पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

      AUGUST 23, 2023 / 6:26 PM IST

      Chandrayaan 3 Landing Live: चंद्रयान-3 मिशन के प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर ने दी बधाई

      चांद पर चंद्रयान की ऐतिहासिक लैंडिंग ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। हर भारतीय का सीना चौड़ा हो गया है। चंद्रयान-3 मिशन के प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर पी वीरमुथुवेल ने सभी वैज्ञानिकों का शुक्रिया अदा करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत चंद्रमा पर सफलतापूर्वक यान लैंड कराने वाला चौथा देश बन गया है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर स्‍पेसक्राफ्ट उतारने वाला भारत पहला देश है।

        AUGUST 23, 2023 / 6:23 PM IST

        Chandrayaan 3 Landing Live: 'भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं'

        इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण और भारत की अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है...यह सफलता पूरी मानवता की है।

          AUGUST 23, 2023 / 6:18 PM IST

          Chandrayaan 3 Landing Live: पीएम मोदी ने दी बधाई

          चंद्रयान-2 के सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया...भारत अब चंद्रमा पर है। चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग पर पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम चंद्रयान, इसरो और देश के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी। पीएम ने कहा कि उन्‍होंने इस पल के लिए बरसों तक परिश्रम किया है। उन्होंने कहा, 'उत्‍साह, उमंग, आनंद और भावुकता से भरे इस पल के लिए मैं 140 करोड़ देशवासियों को भी कोटि-कोटि बधाई देता हूं।'

            AUGUST 23, 2023 / 6:08 PM IST

            Chandrayaan 3 Landing Live: भारत ने चांद पर लहराया तिरंगा

            #Chandrayaan3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर चुका है। इसरो ने चांद पर चंद्रयान-3 की 'सॉफ्ट लैंडिंग' करा दी है। इसके साथ ही भारत चांद की इस रहस्यमयी दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया है। पूरा देश सांसें रोककर चंद्रयान के चांद पर उतरने का इंतजार कर रहा था

              AUGUST 23, 2023 / 5:54 PM IST

              Chandrayaan 3 Landing Live: लैंडर ने चांद पर उतरना शुरू किया

              इसरो ने चांद पर चंद्रयान-3 के लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। कमांड मिलते ही लैंडर विक्रम 25 किलोमीटर की ऊंचाई से चांद की सतह की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग देखने के लिए बेंगलुरु में इसरो के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में मौजूद हैं। भारत चांद की इस रहस्यमयी दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बनने के लिए तैयार है। पूरा देश सांसें रोककर चंद्रयान के चांद पर उतरने का इंतजार कर रहा है।

                AUGUST 23, 2023 / 5:36 PM IST

                Chandrayaan 3 Landing Live: इसरो ने शुरू की चांद पर लैंड कराने की तैयारी

                इसरो ने चांद पर चंद्रयान-3 को लैंड कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसरो ने बताया कि इसके तहत सबसे पहले ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस शुरू किया जाएगा। हालांकि, अभी लैंडर मॉड्यूल के निर्धारित जगह पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। लैंडर के 5.44 बजे तक निर्धारित प्वाइंट पर पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल कुछ ही समय बाद चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तैयार है। भारत रहस्यमयी दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बनने के लिए उत्सुक है

                  AUGUST 23, 2023 / 5:15 PM IST

                  Chandrayaan 3 Landing Live: सिंगर कैलाश खैर ने दी शुभकामनाएं

                  #Chandrayaan3Landing: चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने से पहले मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने इसरो को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि भारत से प्यार करने वालों के लिए यह गर्व का क्षण है कि चंद्रयान चंद्रमा पर उतरने जा रहा है। विज्ञान और अंतरिक्ष जटिल विषय हैं लेकिन मैं अपने साथी भारतीयों को नमन करता हूं क्योंकि वे इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। खेर ने कहा कि उन्हें आज के नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है। मैं हमारे भारतीय मूल्यों, हमारी सनातन परंपराओं को नमन करते हुए सभी भारतीयों को शुभकामनाएं देता हूं... यह उन सभी के लिए एक बड़ा क्षण है जो भारत से प्यार करते हैं। कुछ ही देर में भारत एक रिकॉर्ड बनाने वाला है।

                    AUGUST 23, 2023 / 5:01 PM IST

                    Chandrayaan 3 Landing Live: चंद्रयान-3 के लैंडिंग पर क्या बोले CSIR वैज्ञानिक?

                    #Chandrayaan3Landing: चंद्रयान-3 मिशन को लेकर CSIR के वरिष्ठ वैज्ञानिक सत्यनारायण ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि चंद्रमा की सतह को छूने वाले चार देशों के विशिष्ट ग्रुप में हम शामिल होने जा रहा हैं। सत्यनारायण ने कहा, "हम चंद्रमा की रहस्यमयी दक्षिणी सतह को छूने वाले चार (देशों) के विशिष्ट ग्रुप में शामिल होने जा रहे हैं... असफलताएं सबक देती हैं। हमने बहुत कुछ सीखा है... उन्होंने (इसरो) चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पर्याप्त सावधानी बरती है।"

                      AUGUST 23, 2023 / 4:41 PM IST

                      Chandrayaan 3 Landing Live: चंद्रयान-3 के बारे में पाकिस्तान के लोगों की क्या है राय?

                      भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का 'चंद्रयान-3' का लैंडर चांद की सतह पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। चंद्रयान-3 की चर्चा भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हो रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पाकिस्तान के एक शख्स ने कहा, "सिर्फ चंद्रमा पर ही नहीं, भारत का अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह पर भी उतर सकता है।" एक दूसरे शख्स ने कहा, "भारत से हमारी कोई तुलना नहीं है। भारत आज हर क्षेत्र में हमसे काफी आगे है।"

                        AUGUST 23, 2023 / 4:16 PM IST

                        Chandrayaan 3 Landing Live: आदिपुरुष से भी कम है चंद्रयान-3 का बजट

                        भारत चंद्रमा के रहस्यमयी दक्षिणी ध्रुव पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' की उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बनने के लिए उत्सुक है। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से लैस लैंडर मॉड्यूल के आज शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखने की संभावना है। चार साल पहले चंद्रयान 2 सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान फेल हो गया था। हालांकि, इस बार इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने आश्वासन दिया है कि भले ही सब कुछ विफल हो जाए, लेकिन सॉफ्ट लैंडिंग जरूर होगी। आपको जानकर हैरानी होगी चंद्रयान-3 का बजट फिल्म आदिपुरुष से भी कम है। यहां क्लिक कर पढ़ें, पूरी रिपोर्ट

                          AUGUST 23, 2023 / 3:42 PM IST

                          Chandrayaan 3 Landing Live: भारत सांसें थामकर लैंडर के चांद पर उतरने का कर रहा इंतजार

                          #Chandrayaan3Landing: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल कुछ ही घंटे बाद चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तैयार है। भारत रहस्यमयी दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बनने के लिए उत्सुक है। पूरा भारत सांसें थामकर लैंडर के चांद पर उतरने का इंतजार कर रहा है। इसरो ने कहा कि लैंडर मॉड्यूल 5:44 बजे के बाद अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच जाएगा। इसके बाद ऑटोमेटिक लैंडिंग सिक्वेंस (ALS) शुरू किया जाएगा...

                            AUGUST 23, 2023 / 3:32 PM IST

                            Chandrayaan 3 Landing Live: Chandrayaan-3 मिशन में इन सरकारी और निजी कंपनियों की है बड़ी भूमिका

                            इसरो का तीसरा महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल कुछ घंटों बाद चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तैयार है। अंतरिक्ष का हर मिशन देश की आन बान और शान से जुड़ा होता है। यही वजह है कि चंद्रयान जैसे ऐतिहासिक मिशन पर दुनिया भर की सरकारें करोड़ों रुपये खर्च करती है। वैज्ञानिक ऐसे मिशन को कामयाब बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। भारत में अंतरिक्ष मिशन की जिम्मेदारी ISRO पर है। लेकिन, इसरो को इस काम में कई सरकारी और प्राइवेट कंपनियां मदद करती हैं। यहां क्लिक कर पढ़िए, पूरी रिपोर्ट...

                              AUGUST 23, 2023 / 3:29 PM IST

                              Chandrayaan 3 Landing Live: इसरो को अब अभी कमांड का इंतजार

                              बेंगलुरु में इसरो का टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड सेंटर 5 बजकर 47 मिनट पर एक कमांड जारी करेगा जो स्पेसक्राफ्ट को चांद पर उतरने के लिए संकेत देगा।

                                AUGUST 23, 2023 / 3:02 PM IST

                                Chandrayaan 3 Landing Live: चांद पर लैंडर का सॉफ्ट लैंडिंग क्यों है जरूरी?

                                भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तैयार है। इसी के साथ भारत पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के रहस्यमयी दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बनने के लिए उत्सुक है। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से लैस लैंडर मॉड्यूल के बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखने की संभावना है। इसी लैंडर के अंदर रोवर रखा हुआ है, जो चांद के लूनर साउथ पोल से जानकारी जुटाकर इसरो को भेजेगा।

                                सॉफ्ट लैंडिंग वह जगह है जहां लैंडर नियंत्रित तरीके से चांद की सतह पर उतरता है। इसके बाद लैंडर मॉड्यूल की गति धीरे-धीरे कम हो जाती है। इसके विपरीत हार्ड लैंडिंग एक क्रैश लैंडिंग है, जहां लैंडर मॉड्यूल सतह से टकराते ही नष्ट हो जाता है। चार साल पहले चंद्रयान 2 सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान फेल हो गया था। हालांकि, इस बार इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने आश्वासन दिया है कि भले ही सब कुछ विफल हो जाए, लेकिन सॉफ्ट लैंडिंग जरूर होगी।

                                  AUGUST 23, 2023 / 2:34 PM IST

                                  Chandrayaan 3 Landing Live: चंद्रयान-3 के लिए कहीं पढ़ी जा रही नमाज, तो कहीं हो रहा हवन

                                  चंद्रयान-3 ने भारतवासियों को एकजुट कर दिया है। चांद पर सफल लैंडिंग के लिए सभी भारतीय अपने-अपने भगवान और अल्लाह की इबादत में जुट गए हैं। देश के अलग-अलग मस्जिदों में नमाज पढ़ी जा रही है। वहीं, मंदिरों में हवन और पूजा हो रहा है। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के जिस कोने में भी भारतीय हैं, वहां-वहां चंद्रयान-3 के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। लखनऊ के नदवा मरकज, अजमेर शरीफ दरगाह से लेकर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर और वाराणसी के अस्सी घाट पर हवन हो रहा है। इसके अलावा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में विशेष अरदास में शामिल हुए।

                                    AUGUST 23, 2023 / 2:15 PM IST

                                    Chandrayaan 3 Landing Live: चंद्रयान 3 चंद्रमा पर उतरने से बस कुछ घंटे दूर, इसरो के कंट्रोल रूम में हलचल तेज

                                    इसरो के नेतृत्व में भारत का चंद्रयान-3 मिशन अब बस कुछ ही घंटों में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला है। चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग आज शाम 6:04 बजे होगी। 14 जुलाई को उड़ान भरने वाले चंद्रयान 3 को चंद्रमा तक पहुंचने में 40 दिन लगे हैं। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका में मौजूद पीएम मोदी चंद्रयान-3 के लाइव टेलीकास्ट में वर्चुअली शामिल होंगे। यदि लैंडिंग सफल रही तो भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश होगा। चंद्रयान के लैंडर मॉड्यूल में लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) शामिल हैं। चंद्र मिशन 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था।

                                      AUGUST 23, 2023 / 1:53 PM IST

                                      Chandrayaan 3 Landing Live: लैंडर मॉड्यूल के 'असामान्य' पाये जाने पर सॉफ्ट लैंडिंग को टाल सकता है इसरो

                                      चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की चंद्रमा की सतह पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' की तैयारियों के बीच लैंडर मॉड्यूल के तकनीकी मानक 'असामान्य' पाए जाने की स्थिति में इसकी 'लैंडिंग' 27 अगस्त तक के लिए टाली जा सकती है। इसरो ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की 'सॉफ्ट लैंडिंग' 23 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 06.04 बजे करने की योजना बनाई है। चंद्र मिशन 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। इसरो ने चंद्रयान-3 के बारे में अपडेट देते हुए बुधवार दोपहर को बताया कि ऑटोमेटिक लैंडिंग सीक्वेंस (ALS) की पूरी की तैयारी पूरी हो चुकी है। अब बस लैंडर मॉड्यूल के निर्धारित प्वाइंट पर पहुंचने का इतजार किया जा रहा है।

                                        AUGUST 23, 2023 / 1:28 PM IST

                                        Chandrayaan 3 Landing Live: ऑटोमेटिक लैंडिंग सीक्वेंस की तैयारी पूरी

                                        इसरो ने चंद्रयान-3 के बारे में अपडेट देते हुए बुधवार दोपहर को X पर एक पोस्ट में बताया कि ऑटोमेटिक लैंडिंग सीक्वेंस (ALS) की पूरी की तैयारी पूरी हो चुकी है। अब बस लैंडर मॉड्यूल के निर्धारित प्वाइंट पर पहुंचने का इतजार किया जा रहा है। अगर चंद्रयान 3 मिशन आज चांद पर सफलतापूर्वक लैंड कर लेता है तो भारत की दुनिया भर में प्रतिष्ठा बढ़ जाएगी। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इस मिशन की कामयाबी से भारतीय अंतरिक्ष बाजार में विदेशी निवेश भी आएगा।

                                          AUGUST 23, 2023 / 1:12 PM IST

                                          Chandrayaan 3 Landing Live: नासा Vs इसरो

                                          अगर चंद्रयान 3 मिशन आज चांद पर सफलतापूर्वक लैंड कर लेता है तो भारत की दुनिया भर में प्रतिष्ठा बढ़ जाएगी। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इस मिशन की कामयाबी से भारतीय अंतरिक्ष बाजार में विदेशी निवेश भी आएगा। यदि चंद्रयान-3 सफल होता है तो वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र लागत और प्रतिस्पर्धी इंजीनियरिंग की प्रतिष्ठा का लाभ उठाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पास इस मिशन के लिए लगभग 74 मिलियन डॉलर का बजट था। वहीं, इसकी तुलना में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा 2025 तक अपने आर्टेमिस चंद्रमा कार्यक्रम पर लगभग 93 अरब डॉलर खर्च करने की राह पर है।

                                            AUGUST 23, 2023 / 12:53 PM IST

                                            Chandrayaan 3 Live Updates: इतिहास रचने की कगार पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर

                                            चंद्रयान 3 आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपनी ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक, चंद्रयान-3 के बुधवार शाम लगभग 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने की संभावना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि लैंडिंग के आखिरी 17 मिनट सबसे अहम होंगे। सॉफ्ट लैंडिंग के इन आखिरी पलों को इसरो अधिकारियों सहित कई लोगों ने '17 Minutes of Terror' करार दिया है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए देश-दुनिया भर में प्रार्थनाओं का दौर चल रहा है।

                                              AUGUST 23, 2023 / 12:33 PM IST

                                              Chandrayaan 3 Live Updates: 'चंदा मामा अब हमारे पास होंगे'

                                              भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक, चंद्रयान-3 के बुधवार शाम लगभग 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की संभावना है। इस बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है...हमारा चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरने जा रहा है। पूरा देश इस महान पल का इंतजार कर रहा है। अंतरिक्ष में भारत की इस बड़ी छलांग पर पूरी दुनिया की नजरें हैं। यह सिर्फ हमारी नहीं बल्कि पूरी मानवता की उपलब्धि होगी। मैं इस मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं और ISRO और हमारे वैज्ञानिकों को अग्रिम बधाई देता हूं। मैं पीएम नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हर पल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित और प्रेरित किया है। इसके अलावा चंद्रयान-3 मिशन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं इसरो वैज्ञानिकों को बधाई देना चाहता हूं...भारत का विज्ञान और प्रौद्योगिकी पूरी दुनिया को दिशा देगी। चंदा मामा अब हमारे पास होंगे।

                                                AUGUST 23, 2023 / 12:29 PM IST

                                                Chandrayaan 3 Live Updates: योग गुरु रामदेव ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए की पूजा

                                                योग गुरु रामदेव ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार में पूजा-अर्चना की। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक, चंद्रयान-3 के बुधवार शाम लगभग 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की संभावना है।

                                                  AUGUST 23, 2023 / 12:21 PM IST

                                                  Chandrayaan 3 Live Updates: बच्चों को लैंडिंग दिखाने के लिए स्टार्टअप ने की स्पेशल व्यवस्था

                                                  तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक स्टार्टअप ने बच्चों को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। चेन्नई स्थित स्टार्टअप स्पेस किड्ज़ इंडिया ने नुंगमबक्कम में 70-80 स्कूली बच्चों के लिए एक शानदार सेंटर तैयार किया है, जहां से बच्चे चंद्रयान-3 लैंडिंग आसानी से देख सकेंगे। इस दौरान उन्हें लैंडिंग की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में समझाया जाएगा। यहां क्लिक कर पढ़ें- पूरी खबर....

                                                    AUGUST 23, 2023 / 12:06 PM IST

                                                    Chandrayaan 3 Live Updates: चंद्रयान-3 की लैंडिंग दिखाने के लिए केंद्र ने स्कूलों को दिए निर्देश

                                                    केंद्र सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों और अन्य स्कूल संस्थानों से चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए विशेष सभाएं आयोजित करने को कहा है। उच्च शिक्षा सचिव के संजय मूर्ति ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को लिखे एक पत्र में कहा है कि भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग एक यादगार अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा, बल्कि हमारे युवाओं के मन में खोल के लिए जुनून भी जगाएगा। इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी, क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की ताकत का जश्न मनाएंगे।

                                                    सचिन ने कहा कि यह वैज्ञानिक खोज और इनोवेशन के माहौल को बढ़ावा देने में योगदान देगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने भी इसी तरह का निर्देश जारी कर शिक्षण संस्थानों से बुधवार को भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए विशेष सभाएं आयोजित करने को कहा है।

                                                      AUGUST 23, 2023 / 11:22 AM IST

                                                      Chandrayaan 3 Live Updates: 'दुनिया चांद को अलग ढंग से देखने की कोशिश कर रही थी'

                                                      चंद्रयान-3 पर पद्म श्री पुरस्कार विजेता और पूर्व ISRO वैज्ञानिक मायलस्वामी अन्नादुरई ने कहा कि अब तक सब बहुत अच्छा है और हमें उम्मीद है कि योजना 'A' के अनुसार आज हम उतरने में सक्षम होंगे...किसी भी अन्य की तरह, मैं भी काफी हद तक इंतजार कर रहा हूं। चंद्रयान 1 द्वारा पानी की खोज के बाद दुनिया चंद्रमा को अलग ढंग से देखने की कोशिश कर रही थी।

                                                        AUGUST 23, 2023 / 10:56 AM IST

                                                        Chandrayaan 3 Live Updates: चंद्रयान-3 मिशन पर कितना आया खर्चा?

                                                        चंद्रयान-3 मिशन पर 615 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के असफल होने के बाद चंद्रयान-3 मिशन की शुरुआत की गई थी। इसे 2021 में ही लॉन्च करने का प्लान था। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसमें देरी हुई। इसे आखिर में 14 जुलाई, 2023 को लॉन्च किया गया। अगर चंद्रयान-2 मिशन के वित्तीय बजट की बात करें तो इस प्रोजक्ट पर 978 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इसमें से 603 करोड़ रुपये ऑर्बिटर, लैंडर, रोवर, नेविगेशन और ग्राउंड सपोर्ट नेटवर्क पर 375 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

                                                          AUGUST 23, 2023 / 10:41 AM IST

                                                          Chandrayaan 3 Live Updates: चंद्रयान-3 को लेकर इसरो ने जीता लोगों का दिल

                                                          चंद्रयान-3 जब चंद्रमा के करीब पहुंच रहा है तो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से लाखों लोगों को आकर्षित करने के लिए तकनीकी शब्दावली से परे दिलचस्प शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसरो के सोशल मीडिया हैंडल पर सामान्य तौर पर भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 के बारे में जानकारी देने के लिए तकनीकी शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इस बार वेलकम बडी (स्वागत है दोस्त) और थैंक्स फॉर द राइड, मेट (सवारी के लिए शुक्रिया साथी) जैसे अनौपचारिक शब्द प्रयोग किए गए हैं। चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर ने सोमवार को जब इसके पूर्ववर्ती चंद्रयान-2 मिशन की ऑर्बिटर के साथ संपर्क स्थापित किया तो इसरो के सोशल मीडिया पर डाली गईं पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया।

                                                            AUGUST 23, 2023 / 10:28 AM IST

                                                            Chandrayaan 3 Live Updates: आखिरी के 17 मिनट बेहद अहम

                                                            लैंडिंग के आखिरी 17 मिनट सबसे अहम होंगे। आखिरी 17 मिनट इसरो के वैज्ञानिक भी दिल थाम कर बैठने वाले हैं। सॉफ्ट लैंडिंग के इन आखिरी पलों को ‘17 Minutes of Terror’ कहा जा रहा है। चांद पर लैंडिंग कई चरणों में होगी।

                                                              AUGUST 23, 2023 / 10:00 AM IST

                                                              Chandrayaan 3 Live Updates: आज ही के दिन क्यों हो रही है लैंडिंग?

                                                              चांद पर 14 दिन और अगले 14 दिन तक रात रहती है। 23 अगस्त से वहां दिन होगा। यानी वहां सूरज निकलेगा। ऐसे में जब चंद्रयान की लैंडिंग होगी, तब दक्षिणी ध्रुव पर सूरज की रोशनी मिलेगी। चंद्रयान-3 का लैंडर और रोवर चांद की सतह पर उतरने के बाद अपने मिशन का अंजाम देने के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल कर सकेंगे। 23 अगस्त से 5 सितंबर के बीच दक्षिणी ध्रुव पर धूप निकलेगी। जिसकी मदद से चंद्रयान का रोवर चार्ज हो सकेगा और अपने मिशन को अंजाम दे सकेगा।

                                                                AUGUST 23, 2023 / 9:38 AM IST

                                                                Chandrayaan 3 Live Updates: चंद्रयान गान पर भरतनाट्यम

                                                                महाराष्ट्र के नागपुर में भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नर्तक पूजा हिरवाडे ने 'नमो नमो भारताम्बे' और चंद्रयान गान पर भरतनाट्यम पेश किया। इस दौरान पूजा ने कहा कि भारत का चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे में इस पल को यादगार बनाने के लिए मैंने चंद्रयान एंथम पर भरतनाट्यम किया। यह भारत के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। हम उन सभी वैज्ञानिकों का हृदय से आभार व्यक्त करना चाहते हैं। जिनकी कड़ी मेहनत से आज यह संभव हो पाया है।

                                                                  AUGUST 23, 2023 / 9:17 AM IST

                                                                  Chandrayaan 3 Live Updates: लैंडिंग के वक्त पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली ISRO से जुड़ेंगे

                                                                  आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी। लैंडिंग के दौरान पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली ISRO से जुड़ेंगे। चंद्रयान की सफल लैंडिंग से चंद्रमा-पृथ्वी के साथ-साथ पूरे ब्रह्मांड को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। इंसानी बस्ती की संभावनाओं को तलाशा जा सकेगा। कम खर्च में मिशन लॉन्च करने की राह आसान होगी। भविष्य में अंतरिक्ष की खोज के लिए चंद्रमा पर स्टेशन बनाए जा सकेंगे।

                                                                    AUGUST 23, 2023 / 8:58 AM IST

                                                                    Chandrayaan 3 Live Updates: धीमी गति से होगी लैंडिंग

                                                                    भारत का चंद्रयान-3 लैंडिंग के लिए कछुए से भी कम स्पीड में लैंडिंग करेगा। पहले चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में 40,000 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहा था। कहा जा रहा है कि लैडिग के दौरान चंद्रयान की स्पीड 1 से 2 मीटर प्रति सेकेंड होगी। विक्रम लैंडर 25 किलोमीटर की ऊंचाई से चांद पर उतरने की यात्रा शुरू करेगा। अगले स्टेज तक पहुंचने में उसे करीब 11.5 मिनट लगेंगे।

                                                                      AUGUST 23, 2023 / 8:37 AM IST

                                                                      Chandrayaan 3 Live Updates: मध्य प्रदेश में चंद्रयान-3 की लैंडिंग सभी स्कूलों में लाइव

                                                                      मध्य प्रदेश में चंद्रयान-3 की लैंडिंग सभी स्कूलों में लाइव दिखाया जाएगा। आज शाम 5.30 से 6.30 तक लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी। राज्य सरकार की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए। जो छात्र लाइव न देख पाएं उनको अगले दिन 24 अगस्त को रिकॉर्डिंग दिखाई जाएगी।

                                                                        AUGUST 23, 2023 / 8:27 AM IST

                                                                        Chandrayaan 3 Live Updates: कल्पना चावला के स्कूल में हुई प्रार्थना

                                                                        हरियाणा के करणाल के जिस स्कूल में कल्पना चावला ने पढ़ाई की थी। उस स्कूल में लड़कियों ने Chandrayaan-3 की सफल लैंडिग के लिए प्रार्थना की। वहीं, यूपी संभल में मंदिर और मस्जिद में चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआएं मांगी गईं। मंदिरों ने हवन पूजन हुआ तो मदरसों में छात्रों ने दुआ मांगी।

                                                                          AUGUST 23, 2023 / 8:17 AM IST

                                                                          Chandrayaan 3 Live Updates: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती

                                                                          चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष 'भस्म आरती' की गई। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मौजूद बांके बिहारी मंदिर में वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने हवन और पूजा अर्चना कर भगवान से सफल लैंडिंग की कामना की। धर्म नगरी वाराणसी में लोगों ने मिशन चंद्रयान की सफलता के लिए विशेष हवन पूजन किया। हाथों में चंद्रयान की फोटो और तिरंगा के साथ लोगों ने बाबा विश्वनाथ से विशेष प्रार्थना की।

                                                                            AUGUST 23, 2023 / 8:10 AM IST

                                                                            Chandrayaan 3 Live Updates: अमेरिका में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के लिए प्रार्थना

                                                                            चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अमेरिका के वर्जीनिया के एक मंदिर में पूजा की गई। मंदिर के पुजारी साई ए. शर्मा ने कहा कि हम चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हवन कर रहे हैं। हम लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी से प्रार्थना कर रहे हैं। हम 'महागणपति हवन' भी कर रहे हैं। लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी के आशीर्वाद से यह मिशन सफल होगा। वहीं न्यू जर्सी के मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र में भी सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की जा रही है।

                                                                              AUGUST 23, 2023 / 7:56 AM IST

                                                                              Chandrayaan 3 Live Updates: भारत आज रचेगा इतिहास

                                                                              भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 आज शाम 6.04 बजे चांद की सतह पर लैंड करेगा। एक तरफ रूस का चंद्र मिशन लूना-25 (Luna-25) जहां क्रैश कर चुका है अब पूरी दुनिया की नजर भारत के मून मिशन पर टिकी हुई हैं। ISRO के वैज्ञानिक भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। अभी तक किसी अन्य देश ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं की है। आज शाम विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा।