Get App

Chandrayaan 3 Launch Pics: तस्वीरों के जरिए देखें ISRO के चंद्रमा तक पहुंचने के मिशन का घटनाक्रम

Chandrayaan 3 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का तीसरा मून मिशन चंद्रयान- 3 आज (14 जुलाई) दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-3 साल 2019 के 'चंद्रयान-2' का फॉलोअप मिशन है। इसको के इस तीसरे मून मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग का है। 'चंद्रयान-2' मिशन के दौरान लास्ट टाइम में लैंडर 'विक्रम' पथ विचलन के चलते 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने में सफल नहीं हुआ था। यदि इस बार चंद्रयान-3 मिशन में सफलता मिलती है तो भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा

Akhileshअपडेटेड Jul 14, 2023 पर 2:26 PM
Chandrayaan 3 Launch Pics: तस्वीरों के जरिए देखें ISRO के चंद्रमा तक पहुंचने के मिशन का घटनाक्रम
Chandrayaan 3 Launch: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे मून मिशन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय अंतरिक्ष के क्षेत्र में 14 जुलाई 2023 का दिन हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। यह राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-2 भी उतना ही पथप्रदर्शक था क्योंकि इससे जुड़े ऑर्बिटर के डेटा ने रिमोट सेंसिंग के माध्यम से पहली बार क्रोमियम, मैंगनीज और सोडियम की उपस्थिति का पता लगाया था। इसरो के चंद्रमा तक पहुंचने के मिशन का घटनाक्रम इस प्रकार है...

Chandrayaan 3 Launch: 15 अगस्त 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने चंद्रयान कार्यक्रम की घोषणा की थी।

Chandrayaan 3 Launch: 22 अक्टूबर 2008 को चंद्रयान-1 ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी।

Chandrayaan 3 Launch: 8 नवंबर 2008 : चंद्रयान-1 ने प्रक्षेपवक्र पर स्थापित होने के लिए लुनर ट्रांसफर ट्रेजेक्ट्री में प्रवेश किया।

Chandrayaan 3 Launch: 14 नवंबर 2008 को चंद्रयान-1 चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन उसने चांद की सतह पर पानी के अणुओं की मौजूदगी की पुष्टि की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें