Get App

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने चेताया, 'भारत से लगी सीमाओं पर लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है चीन'

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड जेम्स ऑस्टिन (Lloyd James Austin) ने शनिवार को कहा कि चीन भारत के साथ सटी सीमाओं पर लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2022 पर 5:28 PM
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने चेताया, 'भारत से लगी सीमाओं पर लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है चीन'
भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा पर मई 2020 से ही गतिरोध बना हुआ है

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड जेम्स ऑस्टिन (Lloyd James Austin) ने शनिवार को कहा कि चीन भारत के साथ सटी सीमाओं पर लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। ऑस्टिन ने साथ ही इस पर भी जोर दिया कि अमेरिका अपने दोस्तों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि चीन ने अपने क्षेत्रीय विस्तार की नीति के तहत "युद्ध को मजबूर करने वाली" और "आक्रामक नजरिया" अपनाया हुआ है।

सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला संवाद में ऑस्टिन ने कहा कि चीन दक्षिण चीन सागर में अपने क्षेत्रीय दावों को लेकर आक्रामक रुख अपना रहा है और अपनी अवैध समुद्री योजनाएं को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा, "आगे पश्चिम की ओर हम बीजिंग को भारत के साथ सटी सीमाओं पर अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए देख रहे हैं।"

भारत और चीन की सेनाओं के बीच पांच मई 2020 से पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध बना हुआ है, जब पैंगोंग झील इलाके में दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। चीन भारत से सटे सीमावर्ती इलाकों में सड़कों और रिहायशी इलाकों जैसे अन्य बुनियादी ढांचों का निर्माण कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें