Delhi Cold Attack: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Cold Wave) में सोमवार सुबह शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक जनवरी 2021 के बाद से इस महीने सबसे कम तापमान है। लोधी रोड पर स्थित मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड पर ही इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) का मुख्यालय स्थित है। कश्मीर की ठंड महसूस कर चुके लोग सोमवार सुबह जब ऑफिस के लिए निकले तो बोल पड़े कि दिल्ली में तो घाटी जैसी सर्दी आ गई है। लोगों ने बताया कि उनके हाथों-पैरों में गलन महसूस हो रही है।
