Get App

Delhi Cold Wave: दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, रेल और हवाई यातायात प्रभावित

Delhi Cold Wave: IMD ने बताया कि बुधवार सुबह पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार तक घने कोहरे की परत छाई रही। दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण 20 ट्रेन एक से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 11, 2023 पर 11:21 AM
Delhi Cold Wave: दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, रेल और हवाई यातायात प्रभावित
Delhi Cold Wave: मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पंजाब में घना कोहरा छाया रहेगा

Delhi Cold Wave: दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित पूरा उत्तर भारत (Cold Wave in North India) कोहरे और कड़ाके की ठंड की चपेट में है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई। कोहरे के कारण सड़क, रेल एवं हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने बताया कि बुधवार सुबह पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार तक घने कोहरे की परत छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पंजाब में घना कोहरा छाया रहेगा।

IMD के मुताबिक, दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित पालम वेधशाला में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण 20 ट्रेन एक से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं।

वहीं, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने ट्वीट किया, “इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी में उड़ानों का परिचालन जारी रखने के लिए जरूरी प्रक्रिया चल रही है। यात्रियों को उड़ानों के संबंध में अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन कंपनी से संपर्क करने की सलाह दी गई है।”

मौसम कार्यालय के अनुसार, विजिबिलिटी जब शून्य से 50 मीटर के बीच रह जाती है तो उस समय ‘बहुत घना’ कोहरा होता है। वहीं, 51 से 200 मीटर के बीच विजिबिलिटी की स्थिति में ‘घना’, 201 से 500 मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1,000 मीटर के बीच विजिबिलिटी की स्थिति में ‘हल्का’ कोहरा होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें