Get App

Coronavirus News Live Updates: एक दिन में 18,645 नए मामले आए सामने, कुल 1,04,50,284 लोग हुए संक्रमित

अब तक कुल 1,00,75,950 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2021 पर 9:52 AM
Coronavirus News Live Updates: एक दिन में 18,645 नए मामले आए सामने, कुल 1,04,50,284 लोग हुए संक्रमित

Coronavirus Updates: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रोज के मामलों में गिरावट आने लगी है। यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री (Union Health Ministry) के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1,04,50,284 हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण की वजह से 1,50,999 लोगों की मौत हो गई है। देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 2,23,335 है। अब तक कुल 1,00,75,950 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 18,645 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और 201 लोगों की मौत हो गई है और एक दिन में 19,299 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। 

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक महाराष्ट्र में है। राज्य में कोरोना संक्रमण के चलते मौत का आंकड़ा 50,000 से ऊपर हो गया है। इस तरह से महाराष्ट्र दुनिया का ऐसे पहला राज्य है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक मौत हुई है। महाराष्ट्र के बाद अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में 39,298 लोगों की मौत हुई है। राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को राज्य में 3,581 लोग कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 2,401 लोग ठीक हुए। अब तक यहां 19,65,556 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18,61,400 लोग ठीक हो चुके हैं और 52,960 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 50,027 लोगों की मौत हो चुकी है। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें