Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आज फिर से कल के मुकाबले इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 46,759 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 496 लोगों की मौत हो गई है।

Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आज फिर से कल के मुकाबले इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 46,759 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 496 लोगों की मौत हो गई है।
वहीं कल यानी 44,658 नए मामले सामने आए थे और एक दिन में 496 लोगों की मौत हो गई थी।
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,26,49,947 पहुंच गई है। अब तक कुल 4,37,370 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में 46,759 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं वहीं अब तक कुल 3,18,52,802 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 3,59,775 हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 1,03,35,290 डोज लगाई जा चुकी हैं। यानी एक दिन में कोविड वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक डोज लगाई गई है। वहीं अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 62,29,89,134 पहुंच गया है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, संक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक कुल 51,68,87,602 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। वहीं कल यानी 27 अगस्त को 17,61,110 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
केरल में कल आए कोरोना वायरस के 32,801 मामले और 179 मौतें शामिल हैं।
मुंबई का हाल
मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 364 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 214 लोग डिस्चार्ज हुए और पांच लोगों की मौत हो गई है। शहर में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 2,280 है। कुल 7,42,765 मामले हैं और अब तक कुल 15,968 संक्रमितों की मौत हो गई है।
दिल्ली का हाल
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 46 नए मामले सामने आए और 62 लोग डिस्चार्ज हुए। 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 14,37,656 है। अब तक कुल 14,12,164 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 25,080 मरीजों की मौत हो गई है। कुल एक्टिव मामलों की संख्या 412 है। पॉजिटिव रेट 0.06 फीसदी है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।