Coronavirus Update: कोरोना का कहर शुरू, एक दिन में 7,000 से ज्यादा नए केस दर्ज

Coronavirus Update: देश में कोरोना वायरस का कहन फिर से बढ़ने लगा है। एक दिन में 7830 नए मामले सामने आए है। कल के मुकाबले आज नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में जोरदार इजाफा हुआ है। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,47,76,002 हो गई है

अपडेटेड Apr 12, 2023 पर 10:36 AM
Story continues below Advertisement
देश में कोरोना वायरस का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है

Coronavirus Update: कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। अभी तक रोजाना औसतन 5000 नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे थे। लेकिन बुधवार को यह रिकॉर्ड टूट गया। आज देश भर में 7830 नए मामले सामने आए हैं। नई लहर में एक दिन में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की संख्या में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,47,76,002 हो गई है। वहीं इसके एक दिन पहले यानी मंगलवार को 5,676 नए मामले दर्ज किए गए थे।

देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 40,215 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 4,692 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 4,42,04,771 मरीज ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय में रिकवरी रेट 98.72 फीसदी है। डेली पॉजिटिविटी रेट 3.65 फीसदी हो गई है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.83 फीसदी है।

दिल्ली में बढ़े नए मामले


देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। संक्रमण पर रोग लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड मामलों में बढ़ोतरी के बीच, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट में मास्क पहनने, हैंड सैनिटाइजर के लगातार इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रोटोकाल का पालन करने के लिए कहा है। दिल्ली में मंगलवार को 980 नए मामले सामने आए हैं। 20 अगस्त के बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। पॉजिटिविटी रेट 25.98 फीसदी दर्ज की गई है। 440 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग (Delhi Health Department) की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को कुल 3772 कोरोना टेस्ट किए गए।

 मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 242 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान किसी भी संक्रमित मरीज की मौत की खबर सामने नहीं आई है। शहर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11,59,225 हो गई है।

गुरुग्राम में फेस मास्क जरूरी

हरियाणा के गुरुग्राम में जिला प्रशासन ने सभी सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालयों, मॉल, निजी कार्यालयों आदि में फेस मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। जहां भी 100 से ज्यादा लोग एकत्र हो रहे हैं। वहां फेस मास्क पहनना जरूरी है। अधिकारियों का कहना है कि गुरुग्राम में पिछले कुछ हफ्तों से नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है ऐसे में यह फैसला लिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।