Coronavirus Update: कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। अभी तक रोजाना औसतन 5000 नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे थे। लेकिन बुधवार को यह रिकॉर्ड टूट गया। आज देश भर में 7830 नए मामले सामने आए हैं। नई लहर में एक दिन में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की संख्या में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,47,76,002 हो गई है। वहीं इसके एक दिन पहले यानी मंगलवार को 5,676 नए मामले दर्ज किए गए थे।
