Covid-19 Omicron variant: भारत के लिए उड़ान भरने से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

लगभग दो सालों के बाद, सरकार ने 26 नवंबर को 15 दिसंबर से शेड्यूल इंटरनेशनल कमर्शियल फ्लाइट्स को फिर से शुरू करने की घोषणा की थी

अपडेटेड Nov 29, 2021 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement
एयरपोर्ट पर पैसेंजर (FILE)

कई देशों में Covid-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के फैलने की आशंका के बीच, केंद्र ने भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के अराइवल के लिए दिशानिर्देशों में बदलाव किया है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने की समीक्षा करने का फैसला किया है, 'जोखिम वाले' देशों से यात्रा करने वाले लोगों के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं।

लगभग दो सालों के बाद, सरकार ने 26 नवंबर को 15 दिसंबर से शेड्यूल इंटरनेशनल कमर्शियल फ्लाइट्स को फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। वर्तमान में दूसरे देशों के साथ द्विपक्षीय बबल अरेंजमेंट के तहत उड़ानें चल रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, जोखिम वाले देशों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारत आने पर RT-PCR टेस्ट से गुजरना होगा और हवाईअड्डे छोड़ने या कनेक्टिंग फ्लाइट लेने से पहले टेस्ट रिजल्ट का इंतजार करना होगा।


इसमें कहा गया है कि 'जोखिम वाले देशों' के अलावा दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों को हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी और अराइवल के बाद 14 दिनों के लिए अपने स्वास्थ्य की खुद निगरानी करनी होगी, लेकिन उनमें से पांच प्रतिशत का एयरपोर्ट पर रेंडम टेस्ट किया जाएगा।

1 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए नई गाइडलाइंस

नए दिशा-निर्देशों में यात्रा से पहले 14 दिनों की ट्रैवल डिटेल जमा करनी होगी और एयर सुविधा पोर्टल पर एक नेगेटिल RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य है। नए नियम 1 दिसंबर से अगले आदेश तक लागू रहेंगे।

भारत में Omicron Covid-19 वेरिएंट का कोई मामला नहीं

24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को पहली बार रिपोर्ट किए गए वेरिएंट का कोई भी मामला भारत में सामने नहीं आया है। 'ओमिक्रॉन' वेरिएंट से आने वाले खतरे के प्रति सचेत, राज्यों ने प्रतिबंधों को फिर से कड़ा करना शुरू कर दिया और पिछले एक महीने में विदेश से आने वाले लोगों का तत्काल पता लगाया।

Omicron Variant: स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस, 12 देशों के लिए बढ़ाई सख्ती

केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कंटेनमेंट, एक्टिव सर्विलांस, ​​टेस्टिंग बढ़ाने, हॉटस्पॉट की निगरानी, ​वैक्सीनेशन के बढ़ते कवरेज और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है।

वैक्सीन के असर पर AIIMS प्रमुख का चिंताजनक बयान

AIIMS के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुएलरिया के अनुसार, नए वेरिएंट में "इम्यूनोस्केप मैकेनिज्म" विकसित करने की क्षमता है, जिससे COVID-19 वैक्सीन का असर कम हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में इस्तेमाल में आने वाले वैक्सीन सहित टीकों की प्रभावकारिता का "गंभीर रूप से मूल्यांकन करने की आवश्यकता है।"

भारत, जिसने अप्रैल-मई में डेल्टा वेरिएंट के कारण घातक दूसरी लहर को सामना किया था, वो स्थिति में सुधार के बाद काफी हद तक प्रतिबंधों में ढील देने के बाद ओमिक्रॉन चुनौती का सामना कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।