Get App

IPL 2023: 34 साल बाद सचिन तेंदुलकर की तरह रणजी डेब्यू पर ठोका शतक, IPL पर जमाई निगाहें

Ranji Trophy 2022-23: अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पिता सचिन तेंदुलकर के नक्शेकदम पर चलते हुए रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में शतक जड़ दिया है

Akhileshअपडेटेड Dec 21, 2022 पर 11:46 PM
IPL 2023: 34 साल बाद सचिन तेंदुलकर की तरह रणजी डेब्यू पर ठोका शतक, IPL पर जमाई निगाहें
Ranji Trophy 2022-23: अर्जुन तेंदुलकर ने 178 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी की, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे

Ranji Trophy 2022-23: 'भारत रत्न' से सम्मानित महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में गोवा (Goa) के लिए शानदार डेब्यू किया है। अर्जुन ने अपने पिता सचिन तेंदुलकर के नक्शेकदम पर चलते हुए रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में शतक जड़ दिया है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने राजस्थान (Rajasthan) के खिलाफ मैच के दूसरे दिन सेंचुरी ठोकी।

अपनी इस शतकीय पारी में अर्जुन ने 12 चौके और 2 छक्के लगाए। 23 साल के अर्जुन ने 178 गेंद में अपना पहला शतक पूरा किया। इसके साथ ही गोवा ने पहली पारी में 420 रन का स्कोर खड़ा कर लिया है। अब टीम की नजर जीत पर है। गोवा क्रिकेट एसोसिएशन अकादमी (Goa Cricket Association Academy) में राजस्थान और गोवा के बीच यह मैच खेला जा रहा है। अर्जुन का यह डेब्यू मुकाबला है।

पिता का तोड़ा रिकॉर्ड

साल 1988 में सचिन तेंदुलकर ने गुजरात के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मैच में नाबाद शतक बनाया था। अब 34 साल बाद राजस्थान के खिलाफ अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए रणजी ट्रॉफी के अपने पहले ही मैच में अर्जुन शतकवीर बन चुके हैं। अर्जुन ने अपने पिता सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। फर्क सिर्फ इतना है कि उस समय सचिन सिर्फ 15 साल के थे, लेकिन अभी अर्जुन की उम्र 23 साल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें