Get App

Cricket World Cup 2023 SA vs BAN: बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका होगी सामने, किसकी लगेगी लंका

ODI World Cup 2023 Today Match: 24 अक्टूबर को बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका की भिड़ंत होने जा रही है। दोनों टीमों का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस ODI में दोनों टीमों का ये पांचवां-पांचवां मैच होगा। एक तरफ बांग्लादेस प्वाइंट्स टेबल पर सातवें पायदान पर है। वहीं साउथ अफ्रीका प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है। दोनों टीमों का इस ODI वर्ल्ड कप में आपस में ये पहला मुकाबला है। जानिए प्लेइंग इलेवन में कितना किया गया है बदलाव-

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2023 पर 8:26 AM
Cricket World Cup 2023 SA vs BAN: बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका होगी सामने, किसकी लगेगी लंका
24 अक्टूबर को वानखेड़े स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की भिड़ंत होने जा रही है

ICC World Cup 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड की भिड़ंत से शुरू हुआ। इस क्रिकेट के महाकुंभ में 46 दिनों में 48 मैच होंगे। 10 टीमें 10 क्रिकेट ग्राउंड्स में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने की कोशिश करेंगी। पहली बार भारत को वर्ल्ड कप की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है जबकि इससे पहले चार बार वो दूसरे देशों के साथ मिलकर 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका है। 24 अक्टूबर को वानखेड़े स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की भिड़ंत होने जा रही है। जानिए इस वर्ल्ड कप किस टीम का पलड़ा है भारी-

साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश का हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश वर्ल्ड कप में लगातार ठोकरें खा रही है। बांग्लादेश ने चार मुकाबलों में से केवल एक में ही जीत दर्ज की है। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका को अभी तक हुए चार मैचों में सिर्फ नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच में अब तक 24 मैच हुए हैं। जिसमें से साउथ अफ्रीका ने 18 बार बांग्लादेश को पटखनी दी। बांग्लादेश सिर्फ 6 बार ही प्रोटीयाज के खिलाफ जीत पाया है।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी ज्यादा अच्छी हैं, यहां पर बड़े- बड़े शॅाट लगते हैं। यहां पर औसत स्कोर 230- 40 के बीच ODI स्कोर बनाना आसान है। दक्षिण अफ्रीका के पिछले मुकाबलों को देखें तो कहा जाता है कि एक बार फिर यहां बड़ा स्कोर बन सकता है। आप इस मैच में इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं।

ODI 2023 में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश में से किस टीम का पलड़ा भारी

साउथ अफ्रीका ने पहले मैच में श्रीलंका को करारी मात दी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से भी मुकाबला जीती।हालांकि तीसरे मैच में नीदरलैंड से साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा लेकिन चौथे मैच में वापसी करते हुए इंग्लैंड को हराया। लगातार तीन जीत और एक हार के बाद साउथ अफ्रीका प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे पायदान पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें