ICC T20 World Cup 2024: आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही मैच का पूरा शेड्यूल, समय, जगह और डेट्स की डिटेल भी सामने आ गई है। पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 ठीक एक महीने बाद यानी 1 जून से शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। इस सभी ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर 8 स्टेज में जाएंगी। ये सभी मैच संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्ट इंडीज के छह स्थानों पर खेले जाएंगे, जिसका अंतिम मैच 29 जून को बारबाडोस में होगा। टूर्नामेंट में नई टीमें कनाडा, अमेरिका और युगांडा हिस्सा लेंगी।
