Get App

IPL Auction 2024: 10 टीमों ने ऐसे बनाई रणनीति ऐसे खरीदे पसंदीदा प्लेयर्स,  देखिए टीमों की फुल स्क्वॉड

IPL 2024 की ऑक्शन काफी शानदार रही। एक बार फिर IPL में कुछ टीमों ने अपने पसंदीदा प्लेयर्स के लिए मुंहमांगी कीमत दी। सोशल मीडिया पर अब overpriced ट्रेंड कर रहा है लेकिन इन प्लेयर्स को खरीदने के बाद भले ही टीमों का पर्स खत्म हो गया हो लेकिन वो फिर भी अमीर महसूस कर रही थीं। जानिए क्या है टीमों की पूरी स्क्वॉड।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2023 पर 2:32 PM
IPL Auction 2024: 10 टीमों ने ऐसे बनाई रणनीति ऐसे खरीदे पसंदीदा प्लेयर्स,  देखिए टीमों की फुल स्क्वॉड
देखिए किस खिलाड़ी को कितने में टीम ने खरीदा और क्या है पूरी स्क्वॉड

IPL Auction 2024: वर्ल्ड कप विनर टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की इस बास IPL ऑक्शन में पौ बारह रही। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को अपनी टीमों में लेने के लिए फ्रेंचाइजीस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। इन दोनों खिलाड़ियों के लिए कुल 45.25 करोड़ रुपए खर्च किए गए। मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीदकर KKR ने इतिहास रच दिया। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद भी कहां पीछे रहती पैट कमिंस के लिए 20.5 करोड़ की सबसे अधिक बोली फ्रेंचाइजी ने लगाई। वहीं कीवी खिलाड़ी डेरिल मिचेल इस सीजन की ऑक्शन के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स ने खिलाड़ी को 14 करोड़ में खरीदा है।

IPL 2024 की ऑक्शन पूरी होने के बाद ये है खिलाड़ियों की अपडेट की गई लिस्ट-

Mumbai Indians Squad

खरीदे गए खिलाड़ी: गेराल्ड कोएत्ज़ी (5 करोड़), दिलशान मदुशंका (50 लाख), श्रेयस गोपाल (20 लाख), नुवान तुषारा (4.8 करोड़), नमन धीर (20 लाख), अंशुल कंभोज (20 लाख), मोहम्मद नबी (1.5 करोड़) , शिवालिक शर्मा (20 लाख)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: हार्दिक पांड्या (GT से ट्रेडेड), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरून ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड (LSG से ट्रेडेड)

Royal Challengers Bangalore Squad

खरीदे गए खिलाड़ी: अल्जारी जोसेफ (11.5 करोड़), यश दयाल (5 करोड़), टॉम कुरेन (1.5 करोड़), लॉकी फर्ग्यूसन (2 करोड़), स्वप्निल सिंह (20 लाख), सौरव चौहान (20 लाख)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें