Get App

Mithali Raj: महिला वर्ल्ड कप में मिताली राज ने रचा नया इतिहास, सबसे ज्यादा मैचों में की कप्तानी

मिताली राज (Mithali Raj) अब तक विश्व कप (World Cup) में 24 मैचों में कप्तानी कर चुकी हैं, जिनमें से 14 जीते , आठ हारे और एक का नतीजा नहीं निकला

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 12, 2022 पर 4:09 PM
Mithali Raj: महिला वर्ल्ड कप में मिताली राज ने रचा नया इतिहास, सबसे ज्यादा मैचों में की कप्तानी
महिला वर्ल्ड में मिताली राज ने रचा नया इतिहास (FILE)

भारत की एक दिवसीय कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने ICC महिला क्रिकेट विश्व कप (Women's World Cup) में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का आस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया ।

39 साल की मिताली अब तक विश्व कप में 24 मैचों में कप्तानी कर चुकी हैं, जिनमें से 14 जीते , आठ हारे और एक का नतीजा नहीं निकला । क्लार्क ने 23 मैचों में कप्तानी की है ।

भारतीय कप्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की। मिताली और क्लार्क ही दो क्रिकेटर हैं, जो दो विश्व कप से ज्यादा अपनी टीम की कप्तानी कर चुकी हैं ।

IPL 2022: 26 मार्च से शुरू होंगे मैच, महाराष्ट्र के स्टेडियम में 40% दर्शकों को बैठने की मंजूरी

पिछले रविवार को मिताली छह विकेट कप खेलने वाली पहली महिला और सचिन तेंदुलकर और जावेद मियांदाद के बाद तीसरी क्रिकेटर बन गई थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें