Get App

CTET 2021 Registration: आज से शुरू हुआ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फीस से लेकर फॉर्म भरने तक का पूरा प्रोसेस

CTET 2021 Registration की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर 2021, रात 11:59 बजे है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2021 पर 2:57 PM
CTET 2021 Registration: आज से शुरू हुआ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फीस से लेकर फॉर्म भरने तक का पूरा प्रोसेस

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 को ऑनलाइन मोड में आयोजित करेगा। केंद्रीय बोर्ड CTET Exam 2021 लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज यानी 20 सितंबर से शुरू करेगा। कैंडिडेट ctet.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CTET दिसंबर परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 20 सितंबर से शुरू होगा और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर 2021, रात 11:59 बजे है। कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन फीस 20 अक्टूबर, दोपहर 3:30 बजे तक जमा कर सकते हैं। एग्जाम फीस की पेमेंट करने का ऑप्शन 20 अक्टूबर तक खुला रहेगा।

CBSE CTET 2020: कैसे करें रजिस्ट्रेशन

- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

- "Apply Online" बटन पर क्लिक करें।

- डिटेल्स भर कर रजिस्ट्रेशन करें और रजिस्ट्रेशन नंबर को संभाल कर रखें।

- ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें