Cyclone Dana News: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात 'दाना' के बनने की चेतावनी जारी की है, जिसके 23 अक्टूबर तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। अंडमान सागर के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती तूफान अगले 24 घंटों के भीतर कम दबाव वाले क्षेत्र में विकसित होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान आने की आशंका है।
