Cyclone Jawad: चक्रवाती तूफान जवाद के चलते 35 से अधिक यात्री ट्रेनें रद्द, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

चक्रवाती तूफान पुरी के दक्षिण-दक्षिण पूर्व से 410 किलोमीटर दूर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित है

अपडेटेड Dec 05, 2021 पर 3:20 PM
35 से अधिक यात्री ट्रेनें रद्द

Cyclone Jawad: चक्रवाती तूफान जवाद के ओडिशा के पुरी में आज यानी रविवार को दस्तक देने से पहले कमजोर होकर गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। यह तूफान फिलहाल पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना है। इस बीच, चक्रवात जवाद को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने आज खुलने वाली करीब 35 से अधिक यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

कर्नाटक के निजी नर्सिंग स्कूल में कोरोना संक्रमित पाए गए 29 छात्र, हॉस्टल को किया गया सील

रद्द की गई ट्रेनों में ज्यादातर वे ट्रेनें शामिल हैं जो आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम (Visakhapatnam), पश्चिम बंगाल के हावड़ा (Howrah) और ओडिशा के पुरी (Puri) से खुलने वाली थीं। पूर्वी तट रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक एके सत्पथी ने कहा कि हम चक्रवात से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


5 दिसंबर को रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट:

- 18531 पलासा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस पलासा से।

- 18463 भुवनेश्वर-बैंगलोर प्रशांति एक्सप्रेस भुवनेश्वर से।

- 12845 भुवनेश्वर-बैंगलोर कैंट एक्सप्रेस भुवनेश्वर से।

- 22819 भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम इंटर सिटी एक्सप्रेस विशाखापत्तनम से।

- 22820 विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर इंटर सिटी एक्सप्रेस विशाखापत्तनम से।

- 17015 भुवनेश्वर-सिकंदराबाद विशाखा एक्सप्रेस भुवनेश्वर से।

- 18417 पुरी-गुनुपुर एक्सप्रेस पुरी से।

- 18418 गुनुपुर-पुरी एक्सप्रेस गुनुपुर से।

- 20819 पुरी-ओखा एक्सप्रेस पुरी से।

- 22871 भुवनेश्वर-तिरुपति एक्सप्रेस भुवनेश्वर से।

- 18105 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस राउरकेला से।

- 17244 रायगडा-गुंटूर एक्सप्रेस रायगडा से।

- 08527 रायपुर-विशाखापत्तनम विशेष रायपुर से।

- 08403 खुर्दा रोड-पुरी स्पेशल खुर्दा रोड से।

- 08427 अंगुल-पुरी स्पेशल अंगुल से।

- 12821 हावड़ा-पुरी धौली एक्सप्रेस हावड़ा से।

- 08431 कटक-पुरी स्पेशल कटक से।

- 17479 पुरी-तिरुपति एक्सप्रेस पुरी से।

- 22859 पुरी-चेन्नई एक्सप्रेस पुरी से।

- 11020 भुवनेश्वर-मुंबई सीएसएमटी कोणार्क एक्सप्रेस भुवनेश्वर से।

- 18423 भुवनेश्वर-नयागढ़ टाउन एक्सप्रेस भुवनेश्वर से।

- 08461 कटक-परादीप स्पेशल कटक से।

- 22880 तिरुपति-भुवनेश्वर एक्सप्रेस तिरुपति से।

- 12838 पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस पुरी से।

- 18444 पलासा-भुवनेश्वर एक्सप्रेस पलासा से।

- 12842 चेन्नई-हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस चेन्नई से।

- 18106 पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस पुरी से।

- 08528 विशाखापत्तनम-रायपुर स्पेशल विशाखापत्तनम से।

- 08432 पुरी-कटक स्पेशल पुरी से।

- 12822 पुरी-हावड़ा धौली एक्सप्रेस पुरी से।

- 12875 पुरी-आनंद विहार नीलाचल एक्सप्रेस पुरी से।

- 08428 पुरी-अंगुल स्पेशल पुरी से।

- 08404 पुरी-खुर्दा रोड स्पेशल पुरी से।

- 18425 पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस पुरी से।

- 18424 नयागढ़ टाउन-पुरी एक्सप्रेस नयागढ़ टाउन से।

- पारादीप से 08462 पारादीप-कटक स्पेशल।

- 08454 कटक-भद्रक स्पेशल कटक से।

- 08453 भद्रक-कटक स्पेशल भद्रक से।

- 6 दिसंबर को रद्द की गई ट्रेनें:

- 18418 गुनुपुर-पुरी एक्सप्रेस गुनुपुर से।

आज दस्तक दे सकता है जवाद

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बयान में बताया कि शनिवार को सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के दक्षिण पूर्व से 230 किलोमीटर और ओडिशा के पुरी के दक्षिण-दक्षिण पूर्व से 410 किलोमीटर दूर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित है।

विभाग ने बताया कि इसके कमजोर होकर अगले 12 घंटे में उत्तर और उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ ओडिशा की ओर बढ़ने तथा पुरी के निकट और आसपास पांच दिसंबर को दोपहर में गहरे दबाव के रूप में पहुंचने का अनुमान है। वहीं इसके बाद तूफान के और कमजोर होकर आगे उत्तर उत्तर पूर्व की तरफ ओडिशा तट से पश्चिम बंगाल तट की तरफ बढ़ने का अनुमान है।

Nagaland Civilian Deaths: नगालैंड में 11 नागरिकों की मौत पर बवाल, सेना ने ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का दिया आदेश

इस चक्रवाती तूफान का नाम जवाद सऊदी अरब ने प्रस्तावित किया है। विभाग ने बताया कि 30 नवंबर को अंडमान सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना था। दो दिसंबर को यह दबाव में बदल गया और इसके बाद यह शुक्रवार सुबह गहरे दबाव में तथा शुक्रवार दोपहर को यह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। इस संबंध में आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम जिलों में शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं ओडिशा के गजपति, गंजाम, पुरी, जगतसिंहपुर जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी है। विभाग ने पश्चिम बंगाल के दूरदराज इलाकों में शनिवार और रविवार को भारी से भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, असम, मेघालय और त्रिपुरा के दूरदराज इलाकों में सोमवार को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। शुक्रवार से रविवार तक मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी में मछुआरों के लिए समुद्र में जाना सुरक्षित नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।