Get App

Cyclone Remal Tracker: चक्रवात ‘रेमल’ आज रात बंगाल तट से टकराएगा, कई ट्रेनें कैंसिल, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Cyclone Remal News: चक्रवात ‘रेमल’ भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसके रविवार रात को पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच टकराने की आशंका है। इस दौरान 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस बीच इंडियन रेलवे ने पश्चिम बंगाल जाने वाली कई ट्रेनों कैंसिल कर दिया है। वहीं कुछ ट्रेनें आधी दूरी के बाद आगे नहीं जाएंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2024 पर 1:37 PM
Cyclone Remal Tracker: चक्रवात ‘रेमल’ आज रात बंगाल तट से टकराएगा, कई ट्रेनें कैंसिल, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Cyclone Remal News: चक्रवाती तूफान रेमल को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने और कुछ ट्रेनों के रूट में कटौती करने का फैसला किया है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ में बदल चुका है। यह आज (26 मई) आधी रात को पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच समुद्र तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। इस दौरान बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इस तूफान के कारण 110-120 किमी प्रति घंटे से लेकर 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी ने चक्रवात की वजह से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।

इस बीच प्रशासन ने चक्रवात से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार दक्षिण पूर्व रेलवे ने एहतियात के तौर पर कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। वहीं कुछ ट्रेनों के रूट शॉर्ट कर दिया गया है। सियालदेह स्टेशन से कई ट्रेनों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया है।

जारी किए हेल्पलाइन नंबर

रेमल की वजह से होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए पहले से ही कंट्रोल रूम बना दिया गया है। इसके लिए लालबाजार में एक विशेष कंट्रोल रूम बनाय गया है। इस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों के अलावा, फायर बिग्रेड, कार्य विभाग, बिजली विभाग, वन विभाग, आपदा प्रतिक्रिया बल, कोलकाता नगर पालिका के सदस्य भी रहेंगे। इसके अलावा 9432610428 और 9432610429 पर कॉल करके लालबाजार के कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें