देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में गैस सिलेंडर फटने से एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इलाके में देर रात एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसके कारण मकान में भीषण आग लग गई।
ब्लास्ट इतना भीषण था की पूरा घर जलकर स्वाह हो गया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है।
सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर टेंडर ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। पुलिस और प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने ये जानकारी दी है।
बता दें कि इससे पहले मंगलवार शाम को दक्षिण-पूर्व दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन इलाके में सिलेंडर की दुकान में आग लग गई थी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई थी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।