Cyrus Mistry Death: गुजरात से मुंबई जाते हुए सड़क हादसे का शिकार हुए दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 11 बजे मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। वर्ली शवदाह गृह 2015 में खुला था। तभी से मुंबई के ज्यादातर पारसी समुदाय के लोग अपने दिवंगत परिजनों को 'टावर ऑफ साइलेंस' के ऊपर रखने के बजाय उनका दाह संस्कार करने को तरजीह दे रहे हैं।
