Get App

Manufacturing PMI : भारत की मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 18 महीने के निचले स्तर पर, दिसंबर में छुआ 54.9 का स्तर

December Manufacturing PMI : 03 जनवरी को आए HSBC परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) इंडेक्स 54.9 के स्तर पर आ गया है। दिसंबर में भारत का पीएमआई 54.9 रहा है। हालांकि इस गिरावट के बावजूद भारत की मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियों में दिसंबर में भी विस्तार जारी रहा है। गौरतलब है कि नवंबर महीने में भारत का पीएमआई 56 पर था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2024 पर 1:13 PM
Manufacturing PMI : भारत की मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 18 महीने के निचले स्तर पर, दिसंबर में छुआ 54.9 का स्तर
PMI इंडेक्स का संकलन करने वाली एसएंडपी ग्लोबल का कहना है कि दिसंबर में कारोबारी सेक्टरों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है।

December Manufacturing PMI : 03 जनवरी को आए HSBC परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) इंडेक्स 54.9 के स्तर पर आ गया है। दिसंबर में भारत का पीएमआई 54.9 रहा है। हालांकि इस गिरावट के बावजूद भारत की मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियों में दिसंबर में भी विस्तार जारी रहा है। गौरतलब है कि नवंबर महीने में भारत का पीएमआई 56 पर था। इस गिरावट के बावजूद दिसंबर में भारत की मैन्युफैक्चरिंग गतिविधि 50 के स्तर से ऊपर बनी हुई है। जिससे पता चलता है कि लगातार 30वें महीने भारत में उत्पादन गतिविधियों में विस्तार जारी रहा है।

बता दें कि PMI की 50 से ऊपर की रीडिंग मैन्युफैक्चरिंग गतिविधि में विस्तार का संकेत देती है। जबकि 50 से नीचे की रीडिंग मैन्युफैक्चरिंग गतिविधि में संकुचन का संकेत होती है।

PMI इंडेक्स का संकलन करने वाली एसएंडपी ग्लोबल का कहना है कि दिसंबर में कारोबारी सेक्टरों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। ताजे आंकड़ें लंबी अवधि के औसत से बेहतर है, लेकिन तिमाही औसत की तुलना मे कमजोर है।

आज आए आंकड़ों से पता चलता है कि कीमत के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। दिसंबर महीने में उत्पादकों पर कच्चे माल की कीमतों में महंगाई का दबाव कम हुआ है। इस सर्वे के दौरान भारतीय उत्पादकों ने इस बात की उम्मीद जताई है कि अगली तिमाही में उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद है। उनका मानना है कि विज्ञापन के बढ़ते खर्च, बेहतर कस्टमर रिलेशन और नई पुछताछ (इनक्वायरी) के चलते दिसंबर में उत्पादकों के विश्वास को मजबूती मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें