Delhi: दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस के चलते सरकार ने सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की संख्या घटाने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि गैर जरूरी सेवाओं से जुड़े 50 फीसदी सरकारी कर्मचारी घर से काम करेंगे। सरकार ऐसा इसलिए कर रही है कि दफ्तर में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जा सके। हालांकि यह नियम ग्रेड वन और आला अधिकारियों पर लागू नहीं होगा। यह नियम स्वास्थ्य, स्वच्छता, पुलिस, आपदा प्रबंधन सिविल डिफेंस, होम गार्ड, बिजली, जलापूर्ति सरीखी बेहद जरूरी सेवाओं पर लागू नहीं होगा। एक माह बाद हालात में कुछ बदलाव होता है तो सरकार नया आदेश जारी करेगी।
