Delhi Diwali Pollution: दिल्ली के लिए दमघोंटू हो सकती है दिवाली की सुबह, इन कारणों से 'बहुत खराब' हो जाएगी हावा

Delhi Diwali Pollution: SAFAR के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से हवाएं 24 अक्टूबर से दिल्ली की ओर आगे बढ़ेंगी और पूरी संभावना है कि यह अपने साथ दिल्ली में पराली जलाए जाने कारण हुए धुएं को लाएंगी

अपडेटेड Oct 22, 2022 पर 10:21 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली के लिए दमघोंटू हो सकती है दिवाली की सुबह

Delhi Diwali Pollution: दिवाली (Diwali 2022) की सुबह दिल्ली के लिए दमघोंटू हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली में 24 अक्टूबर की सुबह तक एयर क्वालिटी (Air Quality) के ‘खराब’ (Poor) से ‘बहुत खराब’ (Very Poor) कैटेगरी के निचले स्तर तक रहने के आसार हैं। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) की ओर से यह दावा किया गया हैं।

SAFAR के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से हवाएं 24 अक्टूबर से दिल्ली की ओर आगे बढ़ेंगी और पूरी संभावना है कि यह अपने साथ दिल्ली में पराली जलाए जाने कारण हुए धुएं को लाएंगी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 24 घंटों का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) शनिवार को 265 अंक के साथ 'खराब' कैटेगरी में दर्ज किया गया। ऐसा इसलिए, क्योंकि राजधानी के कई हिस्सों में लोगों ने बैन के बावजूद पटाखे फोड़ने जारी रख हैं।


AQI अगर 0 से 50 के बीच रहे तो इसे ‘अच्छा’ (Good) माना जाता है, जबकि 51 से 100 तक का स्तर ‘संतोषजनक’ (Moderate) है। 101 से 200 तक का स्तर ‘मध्यम’ (Medium), 201 से 300 तक के स्तर को ‘खराब’ (Poor) और 301 ये 400 तक के स्तर को ‘बहुत खराब’ (Very Poor) कैटेगरी में रखा जाता है। AQI अगर 401 और 500 के बीच है, तो यह ‘गंभीर स्थिति’ को दर्शाता है।

इन कारणों से खराब होगी हवा

SAFAR की ओर से कहा गया कि अगर पराली जलाने की घटना धीरे-धीरे बढ़ती है, जिसके आसार हैं, तो दिल्ली के PM 2.5 प्रदूषण में इसका योगदान 23 अक्टूबर तक पांच फीसदी, 24 अक्टूबर को आठ फीसदी और 25 अक्टूबर को 16 से 18 फीसदी हो जाएगा।

SAFAR ने आगे अनुमान लगाया है कि अगर दूसरे कारणों के साथ पटाखे जलाने से भी धुआं होता है, तो 23 अक्टूबर को दिल्ली की वायु गणवत्ता गंभीर स्थिति में पहुंच सकती है, जो अगले दो दिन (24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर) तक बरकरार रह सकता है।

Diwali 2022: इस दिवाली दिल्ली-NCR में 5 में से 2 परिवार फोड़ सकते हैं पटाखे, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

यह भी अनुमान अलगाया गया कि एयर क्वालिटी 26 अक्टूबर की सुबह तक थोड़ा सुधरकर ‘बहुत खराब’ कैटेगरी के निचले स्तर तक पहुंच सकती है।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के समय आसमान साफ रहने की संभावना है।

IMD के मुताबिक, अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे रिलेटिव ह्यूमिडिटी 83 प्रतिशत दर्ज की गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।