दिल्ली में बिजली सब्सिडी मांगने पर मिलेगी, जानिए कैसे उठाएं फायदा

दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि अब उन्हीं लोगों को सब्सिडी मिलेगी, जो इसके लिए अप्लाई करेंगे। आज से ही अप्लाई करना शुरू कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 14, 2022 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली में कुल 58 लाख उपभोक्ता हैं। 30 लाख लोगों के बिजली के बिल जीरो आते हैं।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में अब उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी, जो इसके लिए अप्लाई करेंगे। दिल्ली सरकार ने सब्सिडी का विकल्प चुनने के लिए फोन नंबर जारी किए हैं। अगर आप सब्सिडी का विकल्प चुनना चाहते हैं तो 7011311111 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। सीएम केजरीवाल का कहना है कि कुछ लोग सब्सिडी छोड़ना चाहते हैं। जो लोग सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें अप्लाई करना होगा।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने ईमानदार सरकार बनाई है। पहले बिजली बहुत जाती थी, हमने काफी इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक किया। अब 24 घंटे बिजली आती है। दिल्ली में बिजली फ्री हो गई। हमने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। सरकारी पैसा बचाया और दिल्ली के लोगों को सुविधाएं मुहैया कराई हैं।

दिल्ली में 58 लाख उपभोक्ता


केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कुल 58 लाख उपभोक्ता हैं। जिसमें 47 लाख उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलती है। 30 लाख लोगों के बिजली के बिल जीरो आते हैं। 16 से 17 लाख लोगों के आधे बिल आते हैं। 200 से 400 यूनिट तक आधा रेट है। कुछ लोगों की डिमांड थी कि हम बिजली का बिल दे सकते हैं, तो सब्सिडी क्यों दी जा रही है? जिसके बाद सरकार ने फैसला किया कि उन्हें ही सब्सिडी मिलेगी। जो इसके लिए अप्लाई करेंगे। 1 अक्टूबर से जो मांगेगे। उन्हें ही फ्री बिजली मिलेगी। बिजली सब्सिडी के लिए लोग अप्लाई कर सकते हैं।

Goa Politics: 'भारत जोड़ो' के जवाब में BJP का 'कांग्रेस तोड़ो' अभियान! 8 MLA ने दिया इस्तीफा, बोले-PM मोदी के हाथ करेंगे मजबूत

ऐसे करें अप्लाई

अगर आप सब्सिडी लेना चाहते हैं तो बिजली बिल के साथ एक फॉर्म आएगा। उसे भरकर बिजली विभाग में जमा करना होगा। इसके अलावा केजरीवाल ने कहा कि नंबर 70113111111 जारी कर रहे हैं। जिस पर मिस्ड कॉल करने पर एक लिंक आएगा। उस लिंक पर क्लिक करने पर फॉर्म आएगा। इसमें सारी जानकारी भर कर जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसे लेकर सरकार घर-घर जागरूकता फैलाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।