Get App

दिल्लीवासियों के लिए दिल्ली सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट, 450 प्रकार के टेस्ट होंगे मुफ्त

दिल्ली की सरकार ने स्वास्थ विभाग के बेहद अहम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब दिल्लीवासियों के लिए 450 तरह के टेस्ट मुफ्त में होंगे। बता दें कि अभी तक सरकार द्वारा 212 तरह के टेस्ट मुफ्त में किये जा रहे हैं

Lakshman Royअपडेटेड Dec 13, 2022 पर 2:08 PM
दिल्लीवासियों के लिए दिल्ली सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट, 450 प्रकार के टेस्ट होंगे मुफ्त
स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली में 450 प्रकार के टेस्ट मुफ्त में कराने की सुविधा केवल दिल्ली के निवासियों को ही मिलेगी

देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए अच्छे दिन आते हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली की सरकार दिल्ली वालों पर दिलदार हो रही है। 1 जनवरी से दिल्लीवासियों को केजरीवाल सरकार ने बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार अपने नागरिकों को 450 तरह के टेस्ट मुफ्त में मुहैया करायेगी। दिल्ली सरकार का ये ऐलान दिल्लीवासियों के लिए नये साल के गिफ्ट के रूप में देखा जा रहा है। सरकार का कहना है कि नये साल से दिल्ली के निवासियों के लिए 450 प्रकार के टेस्ट बिलकुल फ्री में होंगे। इसके लिए उन्हें एक भी रुपया खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस खबर पर विस्तार से बताते सीएनबीसी-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार से यहां के नागरिको बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। आगामी 1 जनवरी से दिल्ली में 450 तरह टेस्ट मुफ्त में होंगे। दिल्ली की आप सरकार द्वारा चलाये जाने वाले मोहल्ला क्लीनिक में इसकी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा पहले से चल रहे सरकारी अस्पतालों में भी ये सारे टेस्ट मुफ्त में ही किये जायेंगे।

केईसी इंटरनेशनल के शेयर को लगे पंख, 1,349 करोड़ के नये ऑर्डर मिलने का दिखा असर

लक्ष्मण ने आगे कहा कि दिल्ली की सरकार ने स्वास्थ विभाग के बेहद अहम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसे दिल्ली वासियों की सुविधा के लिहाज से सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। बता दें कि अभी तक सरकार द्वारा 212 तरह के टेस्ट मुफ्त में किये जा रहे हैं। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब दिल्लीवासियों के लिए 450 किस्म के टेस्ट मुफ्त में होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें