केईसी इंटरनेशनल के शेयर को लगे पंख, 1,349 करोड़ के नये ऑर्डर मिलने का दिखा असर

KEC International कंपनी को 1,349 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। आज केईसी इंटरनेशनल के शेयर सुबह के कारोबार में 7 प्रतिशत तक बढ़कर 501 रुपये के स्तर पर पहुंच गये। कंपनी को भारत, सार्क, मध्य पूर्व और अमेरिका से ऑर्डर प्राप्त हुए हैं

अपडेटेड Dec 13, 2022 पर 11:00 AM
Story continues below Advertisement
KEC International के स्टॉक में 20 प्रतिशत की वृद्धि नजर आई है। इस शेयर ने 7 फरवरी, 2022 को 549 रुपये का अपना 52-वीक हाई लेवल छुआ था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को 1,349 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले। कंपनी के ट्रैक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस को भारत, सार्क, मध्य पूर्व और अमेरिका में टीएंडडी प्रोजेक्ट्स के लिए ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा कंपनी को डेटा सेंटर बनाने और भारत में हाइड्रोकार्बन सेगमेंट में इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित काम करने के लिए ऑर्डर मिले हैं। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। आज केईसी इंटरनेशनल के शेयर सुबह के कारोबार में 7 प्रतिशत तक बढ़कर 501 रुपये के स्तर पर पहुंच गये। जबकि सुबह 10.52 बजे कंपनी का शेयर 4.27 प्रतिशत बढ़कर 488.90 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

    आज NSE और BSE पर लगभग 14 लाख शेयरों में खरीद-फरोख्त देखने को मिली। इस शेयर का ट्रेडिंग वॉल्यूम 10 गुना से अधिक हो गया। जबकि एस एंड पी बीएसई सेंसेक्स में 0.12 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली।

    पिछले एक हफ्ते में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) में 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जबकि इसकी तुलना में स्टॉक में 20 प्रतिशत की वृद्धि नजर आई है। इस शेयर ने 7 फरवरी, 2022 को 549 रुपये का अपना 52-वीक हाई लेवल हिट किया था।


    Top Brokerage stocks : L&T और डालमिया भारत के स्टॉक्स आज ब्रोकरेज के रडार पर

    बता दें कि केईसी इंटरनेशनल एक आरपीजी समूह (RPG Group) की कंपनी है। ये एक वैश्विक बुनियादी ढांचा इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कंपनी है। यह पावर ट्रांसमिशन और वितरण, रेलवे, सिविल, शहरी बुनियादी ढांचे, सौर, स्मार्ट बुनियादी ढांचे, तेल और गैस पाइपलाइंस और केबल्स के सेक्टर में कारोबार करती है।

    कंपनी ने कहा कि उसे विविध कामों के लिए 1,349 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। पिछले साल की तुलना में कंपनी के ऑर्डर में लगभग 20 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि नजर आई है। इन ऑर्डर के साथ का कुल इनफ्लो 13,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।