Get App

Delhi Heatwave: दिल्ली में प्रचंड गर्मी का कहर, 47.8 डिग्री पहुंचा तापमान, 'रेड अलर्ट' जारी

Delhi Heatwave: मौसम विभाग ने सोमवार (20 मई) को दिल्ली में मोटे तौर पर आसमान साफ रहने, कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने और 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। 7 दिन के लिए पूर्वानुमान जताते हुए IMD ने भीषण गर्मी के कारण "संवेदनशील लोगों के लिए अत्याधिक एहतियात बरतने" की अपील की है

Edited By: Akhileshअपडेटेड May 19, 2024 पर 11:05 PM
Delhi Heatwave: दिल्ली में प्रचंड गर्मी का कहर, 47.8 डिग्री पहुंचा तापमान, 'रेड अलर्ट' जारी
Delhi Heatwave: नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Delhi Heatwave: दिल्ली में रविवार (19 मई) को लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण 'रेड अलर्ट' जारी किया है। नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मुंगेशपुर में 47.7 डिग्री, आया नगर में 46.4 डिग्री, पूसा में 46.5 डिग्री, पीतमपुरा में 47 डिग्री और पालम में 45.1 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली में हाल के दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि देखी गई है, जिसके परिणामस्वरूप रविवार को इस गर्मी में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस जबकि शुक्रवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस था। पीटीआई के मुताबिक, रविवार को जहां सफदरजंग स्टेशन पर तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं राजधानी के अन्य हिस्सों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।

अभी और पड़ेगी गर्मी

इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने सोमवार (20 मई) को दिल्ली में मोटे तौर पर आसमान साफ रहने, कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने और 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। 7 दिन के लिए पूर्वानुमान जताते हुए IMD ने भीषण गर्मी के कारण "संवेदनशील लोगों के लिए अत्याधिक एहतियात बरतने" की अपील की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें