Get App

Delhi Kalkaji Temple: कालकाजी मंदिर में बी प्राक के कार्यक्रम में गिरा मंच, 17 लोग घायल, एक महिला की मौत

Delhi Kalkaji Temple: दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित कालकाली मंदिर परिसर में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। रात में महंत परिसर में बना स्टेज भरभराकर गिर गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई है वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यहां मशहूर गायक बी प्राक के जागरण का कार्यक्रम हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2024 पर 10:36 AM
Delhi Kalkaji Temple: कालकाजी मंदिर में बी प्राक के कार्यक्रम में गिरा मंच, 17 लोग घायल, एक महिला की मौत
Delhi Kalkaji Temple: बताया जा रहा है कि जागरण कार्यक्रम में करीब 1600 लोगों की भीड़ पहुंची थी।

Delhi Kalkaji Temple: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कालकाजी मंदिर में एक बड़ा हादसा हो गया है। मशहूर गायक बी प्राक के जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान स्टेज भरभराकर गिर गया। जिसमें 17 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। घायलों को एम्स ट्रामा, सफदरजंग और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्टेज गिरने के बाद मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि जागरण कार्यक्रम के दौरान करीब 1600 लोग मौजूद थे। इस हादसे पर गायक बी प्राक ने दुख जताया है। सभी घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की उन्होंने प्रार्थना की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कालकाजी मंदिर (Kalkaji Temple) में महंत परिसर में जागरण हो रहा था। इस दौरान सिंगर बी प्राक अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। स्टेज पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जिसकी वजह से लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बना स्टेज टूट गया। जागरण में आयोजकों और वीआईपी परिवारों के बैठने के लिए मुख्य स्टेज के पास एक ऊंचा स्टेज बनाया गया था। स्टेज पर बैठे और खड़े लोगों का वजन यह सहन नहीं कर सका।

पुलिस ने दर्ज की FIR

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि कालकाजी मंदिर परिसर में होने वाले जागरण कार्यक्रम को पुलिस की ओर से इजाजत नहीं मिली थी। हालांकि, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारी मौके पर तैनात किए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही फौरन दिल्ली पुलिस क्राइम टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों के बोन फ्रैक्चर होने की जानकारी भी मिली है। फिलहाल, थाना पुलिस ने इस मामले में आयोजकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 337, 304 और 188 के तहत मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें