Get App

Weekend Curfew: दिल्ली में अभी जारी रहेगा वीकेंड कर्फ्यू और ऑड-ईवन सिस्टम, केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को LG ने किया खारिज

LG ने निजी कार्यालयों को 50% क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दे दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2022 पर 3:01 PM
Weekend Curfew: दिल्ली में अभी जारी रहेगा वीकेंड कर्फ्यू और ऑड-ईवन सिस्टम, केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को LG ने किया खारिज
Delhi LG ने दुकानों के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला और वीकेंड कर्फ्यू को जारी रखने का सुझाव दिया है

कोरोना वायरस (Covid-19) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगाया गया वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) और दुकानों को खोलने के लिए लागू किए ऑड-ईवन सिस्टम फिलहाल जारी रहेगा। हालांकि, निजी दफ्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। वीकेंड कर्फ्यू हटाने के केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) अनिल बैजल (Anil Baijal) ने खारिज कर दिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने वीकेंड कर्फ्यू को हटाने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल को सिफारिश भेजा था। हालांकि, उपराज्यपाल अभी भी मानते हैं कि प्रतिबंधों को हटाने की अनुमति देने से पहले कोरोना की स्थिति को और स्थिर करने की आवश्यकता है।

केजरीवाल सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने, दुकानों को खोलने के लिए ऑड-ईवन सिस्टम को समाप्त करने और राष्ट्रीय राजधानी में निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित करने की अनुमति देने का प्रस्ताव भेजा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें