दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बाद क्या अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 2 नवंबर को गिरफ्तार होंगे? आम आदमी पार्टी ने आशंका जताई है कि 2 नवंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है। AAP ने मंगलवार को दावा किया कि ऐसी आशंका है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने के बाद दो नवंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लेगा।
