Get App

10,000mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, ₹38,999 में मिलेंगे ये फीचर्स

अगर आप ऐसा 5G फोन तलाश रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी के साथ बड़ी और स्मूद डिस्प्ले भी मिले, तो Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo S2 FE को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है, जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी खींचती है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 4:04 PM
10,000mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, ₹38,999 में मिलेंगे ये फीचर्स
10,000mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च

अगर आप ऐसा 5G फोन तलाश रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी के साथ बड़ी और स्मूद डिस्प्ले भी मिले, तो Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo S2 FE को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है, जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी खींचती है। इसके अलावा, फोन में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट और 8GB तक RAM दी गई है। अप चलिए फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालते हैं।

भारत में Vivo S2 FE की कीमत

Vivo S2 FE के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है। टॉप-एंड 8GB + 128GB RAM और स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 42,999 रुपये है। यह नया फोन Stellar Green, Titan Black और Zen White तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी बिक्री 20 अक्टूबर से Flipkart, Amazon, Vivo India की वेबसाइट और अन्य रिटेल चैनलों के जरिए शुरू होगी।

इंट्रोडक्टरी ऑफर के तौर पर, Vivo S2 FE खरीदने वाले ग्राहक 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक या 10% का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। उन्हें बिना किसी अतिरिक्त खर्च के 100GB Google One स्टोरेज भी मिलेगा। खरीदार V-Shield स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन पर 40% तक की छूट भी पा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें