Delhi Metro Alert: अगर आप दिल्ली (Delhi) के येलो लाइन (Yellow Line) की मेट्रो से ऑफिस जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपको परेशान कर सकती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर बताया कि येलो लाइन पर ट्रेन देरी से चल रही हैं। DMRC के मुताबिक, कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो सर्विस में देरी हुई है। DMRC ने बताया कि गुरुवार सुबह दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते ट्रेनें देरी से चलीं। सुबह करीब 8 बजे हुडा सिटी सेंटर जाने वाली मेट्रो को कश्मीरी गेट पर खाली करवाया गया। इसके चलते वायलेट लाइन पर भारी भीड़ देखी गई।
