दिल्ली और मुंबई का औसत तापमान 2080-99 तक पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। ग्रीनपीस इंडिया ने अपने ताजा अनुमान में यह बात कही है। ग्रीनपीस ने कहा कि ग्लोबल लेवल पर अगर कॉर्बन डाइऑक्साइड गैस का उत्सर्जन 2050 तक दोगुना हो जाता है, तो दिल्ली और मुंबई का औसत तापमान 1995-2014 की अवधि की तुलना में 2080-99 के दौरान पांच डिग्री सेल्सियस अधिक होगा।
