Delhi Earthquake: 'ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ लोग चिल्ला रहे थे...' भूकंप के तेज झटकों के बाद दिल्ली वालों का आया ऐसा रिएक्शन

Delhi Earthquake: सोमवार सुबह दिल्ली-NCR में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। लोगों के बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया था। ऐसा लग रहा था की पूरी इमारत हिल रही हो

अपडेटेड Feb 17, 2025 पर 8:58 AM
Story continues below Advertisement
Earthquake in Delhi: लोगों के बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसा झटका महसूस नहीं किया

Delhi Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इसका केंद्र नई दिल्ली था और इसकी तीव्रता 4.0 थी। यह सुबह 5:36 बजे 5 किलोमीटर गहराई में आया। दिल्ली में आए भूकंप के झटके काफी तेज महसूस किया गया। भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, इंदिरापुरम और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए।

भूकंप से किसी नुकसान या चोट की खबर नहीं है, लेकिन झटके महसूस होते ही कई लोग घबराकर घरों से बाहर आ गए। लोगों के बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसा झटका महसूस नहीं किया। ऐसा लग रहा था कि पूरी इमारत हिल रही है।

पीएम मोदी ने की लोगों से ये अपील


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने तथा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।"

कैसा था लोगों का रिएक्शन

गाजियाबाद के एक निवासी ने बताया, "भूकंप बहुत तेज था। मैंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया था। पूरी इमारत हिल रही थी।" नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री ने बताया, "मैं वेटिंग लाउंज में था। सभी लोग वहां से भागे। ऐसा लगा जैसे कोई पुल टूट गया हो।"

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विक्रेता अनीश ने बताया, "सब कुछ हिल रहा था। ये केवल 2 सेंकेड का होगा। दुकान पर खड़े ग्राहक भी चिल्लाने लगे।"

वहीं दूसरे यात्री ने बताया कि, "भूकंप कम समय के लिए था, लेकिन तीव्रता बहुत ज्यादा थी। ऐसा लगा जैसे कोई ट्रेन बहुत तेज गति से आई हो।"

दिल्ली पुलिस ने जारी किया नंबर

दिल्ली पुलिस ने लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में "112" डायल करने की सलाह दी है। उन्होंने सभी से सुरक्षित रहने की उम्मीद जताई है।

Delhi Earthquake: दिल्ली में भूकंप से कांपी धरती, पीएम मोदी ने की लोगों से ये बड़ी अपील

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।