Delhi-NCR News: दिल्ली में प्रदूषण काफी गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में केंद्रीय एयर क्वालिटी पैनल ने आज शनिवार 29 अक्टूबर को एनसीआर के अथॉरिटीज को निर्देश दिया है कि वह इससे निपटने के उपाय करे जैसे कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान स्टेज 3 के तहत कंस्ट्रक्शन पर प्रतिबंध और किसी भी प्रकार की तोड़-फोड़ की गतिविधियों पर रोक।
