Get App

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में रात भर हुई बारिश, कई इलाकों में जलभराव, पढ़िए मौसम विभाग का अलर्ट

Delhi-NCR Weather: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में रात भर बारिश हुई। मंगलवार को तड़के आंधी के साथ भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कई इलाकों में अगले कुछ घंटों में तेज बारिश, आंधी, ओले और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया। वहीं हरियाणा के रोहतक, भिवानी, उत्तर प्रदेश के बड़ौत, शिकारपुर, खुर्जा और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2023 पर 10:44 AM
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में रात भर हुई बारिश, कई इलाकों में जलभराव, पढ़िए मौसम विभाग का अलर्ट
देश के कई इलाकों में बारिश से मौसम खुशनुमा होने के साथ ही ठंड बढ़ गई है

Delhi-NCR Weather: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। पूरे दिल्ली-NCR और उसके आसपास के इलाकों में अलग-अलग जगहों पर आज तड़के तेज आंधी और गरज के साथ जमकर बारिश (Rainfall) हुई। अप्रैल महीने के शुरुआत में रोजाना सुबह शाम कहीं न कहीं बादलों की हल्की गड़गड़ाहट के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। दिल्ली में हई झमाझम बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव (waterlogging) की समस्या देखने को मिली। वहीं मौसम विभाग ने आज दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ छीटे पड़ने की संभावना जताई है।

दिल्ली में फरवरी महीने में गर्मी पड़ रही थी। मार्च और अप्रैल का महीना बारिश का अहसास करा रहा है। रोजाना कहीं न कहीं हो रही बारिश से चैत्र के महीने में आषाढ़ जैसा मौसम नजर आ रहा है। बेमौसम हो रही यह बारिश किसानों के लिए बेहद नुकसानदायक है।

इन इलाकों में बारिश के आसार

IMD के अनुसार आज 4 अप्रैल को पूरी दिल्ली और NCR, गन्नौर, महम, तोशाम, रोहतक, भिवानी, बड़ौत, शिकारपुर, खुर्जा के आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, सियाना, शिकोहाबाद, बुलंदशहर, अनूपशहर, नरौरा, जट्टरी, अलीगढ़, कासगंज में भी अगले कुछ घंटों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज भी आंधी चल सकती है। आज दिन भर धूप और बादलों का खेल चलता रहेगा। बूंदाबांदी की यह संभावना एक-दो जगहों पर बनी हुई है। इसके बाद बुधवार से मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें