Get App

Independence Day: 15 अगस्त से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम! 2000 से अधिक जिंदा कारतूस के साथ 6 गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों में से दो की पहचान राशिद और अजमल के रूप में हुई है। एक ऑटो-रिक्शा चालक ने पुलिस को दोनों के बारे में सूचना दी थी। इनके पास से कुल 2,251 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2022 पर 4:09 PM
Independence Day: 15 अगस्त से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम! 2000 से अधिक जिंदा कारतूस के साथ 6 गिरफ्तार
पुलिस आतंकी एंगल से इंकार नहीं कर रही है

Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस से ठीक तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस ने करीब 2,000 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से हथियार तस्करी करने वाले गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 2,200 जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी रेंज) विक्रमजीत सिंह के अनुसार, आरोपी एक आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा लग रहे हैं। उन्होंने इस मामले में किसी आतंकी एंगल से इनकार नहीं किया। पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 बैग के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों में से दो की पहचान राशिद और अजमल के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि एक ऑटो-रिक्शा चालक ने पुलिस को दोनों के बारे में सूचना दी थी। सिंह ने एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि कुल 2,251 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हमें 6 अगस्त को एक ऑटो चालक से इसकी सूचना मिली थी, जिसने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर दो लोगों को छोड़ा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें